×

बंगाल में बवाल, भाजपा नेता दिग्विजय सिंह के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग

बंगाल में भाजपा युवा मोर्चा के नेता दिग्विजय सिंह के सामने अंधाधुंध फायरिंग के मामले सामने आए हैं। हमले से हड़कंप मचा हुआ है।

Shivani
Published on: 24 March 2021 4:53 AM GMT
बंगाल में बवाल, भाजपा नेता दिग्विजय सिंह के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग
X

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव करीब है। ऐसे में राज्य में आये दिन नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले के मामले सामने आ रहे हैं। बंगाल में बुधवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने बर्नपुर इलाके में भाजपा के युवा मोर्चा के नेता दिग्विजय सिंह के घर के बाहर फायरिंग की। इस अंधाधुंध फायरिंग का आरोप आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगा है। बता दें कि आज ही युवा नेता दिग्विजय सिंह के घर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचने वाले थे।

बंगाल भाजपा युवा मोर्चा के नेता के घर के सामने हमला

दरअसल, पाँचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक ओर तो राजनीतिक दलों का चुनावी प्रचार अभियान जोर पकड़े हुए हैं तो दूसरी ओर पार्टी नेताओं के साथ हिंसा और हमले के मामले भी सामने आ रहे हैं। कभी दो दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ जा रहे हैं तो कभी पार्टी नेताओं पर हमले होने के मामले सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ेँ- बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर ब्लास्ट, आग की लपटों में भीलवाड़ा,इलाके में मची अफरा तफरी

अंधाधुंध फायरिंग से मचा हड़कंप

इसी कड़ी में बंगाल में भाजपा युवा मोर्चा के नेता दिग्विजय सिंह के सामने अंधाधुंध फायरिंग के मामले सामने आए हैं। हमले से हड़कंप मचा हुआ है। इस बारे में BJP विधायक जितेंद्र तिवारी ने बताया कि बीती देर रात करीब 1 बजे पता चला कि दिग्विजय सिंह के घर के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने गोली चलाई। जिसके बाद पार्टी के लोग और दिग्विजय सिंह के समर्थक वहां पहुंच गए।

ये भी पढ़ेँ- यात्रियों से भरी बस पलटीः सवार थे बंगाल चुनाव के मतदाता, हादसे में हुआ ये हाल

टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप, भाजपा नेताओं ने की कार्रवाई की मांग

मामले की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर हैं। पुलिस को दिग्विजय सिंह के माता-पिता ने अभियोग पत्र दिया है। भाजपा नेताओं ने मांग की है कि मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए और दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई हो। उन्होने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं होता है तो भाजपाा के लोग मामले को ऊपर के फोरम में ले जाएंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story