×

समाजवादी सेक्युलर मोर्चे की तैयार हो रही महिला विंग, 300 महिलाओं को शिवपाल दिलाएंगे सदस्यता

Manali Rastogi
Published on: 24 Sep 2018 4:24 AM GMT
समाजवादी सेक्युलर मोर्चे की तैयार हो रही महिला विंग, 300 महिलाओं को शिवपाल दिलाएंगे सदस्यता
X

कानपुर: समाजवादी सेक्युलर मोर्चे की महिला विंग की तैयारी भी शुरुआत हो गयी है । समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का महिला विंग का एक भव्य कार्यालय कानपुर में तैयार हो रहा है। जिसका उद्घाटन शिवपाल सिंह यादव खुद करेगे । इसके साथ ही वो 300 महिलाओ को सेक्युलर मोर्च की सदस्यता भी देंगे।

यह भी पढ़ें: 2 दिवसीय दौरे पर आज अमेठी पहुंचेंगे राहुल गांधी

सदस्यता प्रमाणपत्र के साथ उन्हें मोर्चे का झंडा दिया सौंपेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में महिलाओं की बड़ी फ़ौज तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें महिला कार्यकर्ता सभी धर्म जाति ,वर्ग की होगी। उन्हें पार्टी की तरफ से पद भी दिए जाएंगे।

30 सितंबर को महिला विंग के कार्यालय का उद्घाटन करने शिवपाल सिंह यादव कानपुर आएंगे। महिला विंग का यह कार्यालय केंद्रीय कार्यालय होगा ,जहा पर महिला कर्यलार्ताओ के खाने ,पीने रखने की भी व्यवस्था की गयी है।

आने वाले लोकसभा चुनाव की सभी गतिविधिया इसी कार्यालय से संचालित होगी । महिला कार्यकर्ताओ की मीटिंग, योजनाये और रणनीति बनायीं जाएगी।

क्षत्रिय परिषद् की प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रिया सिंह के मुताबिक कानपुर में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में 300 महिलाओ को सदस्यता दिलाई जाएगी। समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के लिए मैंने 300 महिलाओ की अभी लिस्ट तैयार की है। आने वाले समय में बहुत ही जल्द इसका विस्तार किया जायेगा।

महिला कार्यकर्ताओ के लिए भव्य कार्यालय बनाया गया है जिसका उद्घाटन समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव करेंगे। बहुत ही जल्द महिला कार्यकर्ताओ की बड़ी टीम बनायीं जाएगी जो मोर्चे के लिए काम करेगी।

आने वाले समय में ये महिला विंग पूरे प्रदेश में अपनी ताकत दिखाएगी। महिला विंग नारी ससक्तिकरण को बढ़ावा देने का भी काम करेगी और महिलाओ की सुरक्षा और उनके साथ हो रहे अत्याचार की आवाज को बुलंद करने का काम करेगी।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story