×

अनोखा प्रदर्शन: महिला ने खुद को जंजीरों से जकड़ा, पैदल रवाना हुई दिल्‍ली

sudhanshu
Published on: 15 Oct 2018 3:14 PM GMT
अनोखा प्रदर्शन: महिला ने खुद को जंजीरों से जकड़ा, पैदल रवाना हुई दिल्‍ली
X

फिरोजाबाद: जन कल्याण मेमोरी समिति के बैनर तले फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद में महिलाओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। महिलाओं को 50% आरक्षण मिले, इसको लेकर करीब 25 से 30 महिलायें हाथो में हथकड़ी ओर पैरों में बेड़िया डालकर अपने आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यह महिलाये शिकोहाबाद से दिल्‍ली तक पैदल ही मार्च करती हुई पहुचेंगी। सड़कों पर प्रदर्शन कर रही महिलाएं दिल्ली में प्रधानमंत्री से मिलने निकली हैं। दर्जनों महिलाएं प्रधानमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कूच कर गईे।

दो दर्जन महिलाओं का है जत्‍था

हाथों में हथकड़ी पैरों में बेड़ियों से जकड़े हुए इस महिला का नाम प्रीति मिश्रा है। करीब दो दर्जन से अधिक महिलाओं के इस जत्थे को लेकर महिलाओं में आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन करने का नया व अनोखा तरीका अपना लिया है। इन प्रदर्शनकारी महिलाओ की मांग है कि केंद्र सरकार में महिलाओं को 50 प्रतिशत के आरक्षण की भागीदारी दी जाए। इसी मांग को लेकर महिलाओं के एक जत्थे के साथ प्रीति मिश्रा अनोखा प्रदर्शन कर पैदल ही प्रधानमंत्री मोदी से मिलने व जंतर मंतर पर भूख हड़ताल कर धरना देने के लिये कूच कर गई हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं की मानें तो महिलाओं के हक की लड़ाई जीतने के लिये हर कदम उठाएंगे।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story