×

Yogi Cabinet 2.0: नई सरकार के 39 मंत्री हैं करोड़पति, 22 पर दर्ज हैं आपराधिक मामले, जानिए पूरा रिकॉर्ड

Yogi Cabinet 2.0: एडीआर रिपोर्ट (ADR Report) के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नए मंत्रिमंडल में कुल 39 मंत्री करोड़पति हैं। वहीं 22 मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Rahul Singh Rajpoot
Written By Rahul Singh RajpootPublished By Bishwajeet Kumar
Published on: 26 March 2022 10:55 AM GMT
ADR Report about CM Yogi Cabinet ministers
X

ADR रिपोर्ट के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ के नए कैबिनेट में करोड़पति मंत्रियों की भरमार (फ़ाइल तस्वीर, यूपी विधानसभा)

Yogi Cabinet 2.0 : शुक्रवार को हुए योगी सरकार 2.0 (Yogi Government) के शपथ ग्रहण में कुल 52 मंत्रियों ने शपथ ली है। जिनमें दो उपमुख्यमंत्री, 16 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्य मंत्री शामिल हैं। उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच (Uttar Pradesh Election Watch) के द्वारा योगी मंत्रीमण्डल में शामिल मंत्रियों के द्वारा घोषित वित्तीय, आपराधिक, शिक्षा, लिंग एवं अन्य विवरणों के आधार पर 53 में से 45 मंत्रियों का एडीआर द्वारा विश्लेषण किया गया है। दो विधान परिषद के सदस्य संजय निषाद और जितिन प्रसाद के शपथ पत्र स्पष्ट ना होने के कारण उनका विश्लेषण नहीं किया है। जेपीएस राठौर, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालु, जसवंत सैनी और दानिश आजाद अंसारी के विवरण का विश्लेषण नहीं किया गया है क्योंकि वे वर्तमान में किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।

योगी कैबिनेट के 39 मंत्री हैं करोड़पति

इस विश्लेषण में पाया गया है कि 45 मंत्रियों में 39 (87 प्रतिशत) ऐसे मंत्री हैं, जो करोडपति हैं। इन मंत्रियों की 9 करोड़ रुपये औसतन सम्पत्ति है। सबसे ज्यादा सम्पत्ति तिलोई के मयंकेश्वर शरण सिंह की है। जिन्होंने अपनी सम्पत्ति 58.07 करोड़ घोषित की है। मयंकेश्वर शरण सिंह तिलोई के राजा भी हैं और तीसरी बार चुनाव जीते हैं। वहीं सबसे कम समत्ति विधान परिषद के सदस्य धर्मवीर सिंह की हैं, उन्होंने अपनी संपत्ति 42.91 लाख घोषित की है। अगर बात आपराधिक मामलों की करें तो 22 (49 प्रतिशत) ऐसे मंत्री हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वही 20 (44 प्रतिशत) ऐसे मंत्री हैं जिनपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किये हैं।

योगी कैबिनेट के मंत्रियों की शैक्षिक योग्यता

मंत्रियों की शैक्षिक योग्यता का विश्लेषण करने पर पता चला है कि 9 (20 प्रतिशत) ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता 8वीं से 12वीं के बीच घोषित की है। जबकि 36 (80 प्रतिशत) ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक या इससे अधिक घोषित की है। बात अगर आयु की करें तो 20 (44 प्रतिशत) ऐसे मंत्री हैं, जिनकी आयु 30 से 50 वर्ष की बीच है। 25 (56 प्रतिशत) ऐसे मंत्री हैं जिन्होंने अपनी आयु 51 से 70 वर्ष की बीच घोषित की है। कुल 45 मंत्रियों में से 5 (11 प्रतिशत) महिला मंत्री है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story