×

दिग्‍गजों को किनारे लगा राहुल ने इस युवा MLA को दी बड़ी जिम्‍मेदारी, जानिए क्‍यों

sudhanshu
Published on: 23 Aug 2018 10:36 AM GMT
दिग्‍गजों को किनारे लगा राहुल ने इस युवा MLA को दी बड़ी जिम्‍मेदारी, जानिए क्‍यों
X

रायबरेली: जिले की जनप्रिय युवा कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को गुरूवार को महिला कांग्रेस का महासचिव नियुक्‍त किया गया है। इस पद के लिए दावेदार कई दिग्‍गज तेज तर्रार युव विधायक की लोकप्रियता के आगे नहीं टिक सके। इसी का नतीजा रहा कि कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी की महिला कांग्रेस की कोर टीम में महासचिव की अहम जिम्‍मेदारी अदिति सिंह को दी गई है।

समर्थकों में खुशी की लहर

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का महासचिव बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से यह सुगबुगाहट थी कि युवा विधायक अदिति सिंह की लोकप्रियता के चलते उन्‍हें पार्टी में एक बड़ी जिम्‍मेदारी मिलने वाली है। गुरुवार को इसकी घोषणा कर दी गई। रायबरेली में उनके समर्थकों के बीच इसको लेकर काफी खुशी है।

2017 में बनीं विधायक

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में अदिति सिंह यूपी विधानसभा चुनाव जीत तक रायबरेली सदर से विधायक बनीं। इनके पिता अखिलेश सिंह भी इसी सीट से कांग्रेस पार्टी के विधायक रह चुके हैं। 29 वर्षीय अदिति सिंह ने अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

गांधी परिवार के करीब हैं अदिति सिंह

रायबरेली सदर सीट से अदिति सिंह ने 90 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी। अब उन पर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी है। रायबरेली से विधायक होने के कारण उन्हें गांधी परिवार का करीबी

माना जाता रहा है। प्रियंका गांधी के कारण ही उन्होंने कांग्रेस जॉइन की है। वह प्रियंका गांधी को बचपन से जानती हैं और तभी से उन्हें अपना आइडल मानती हैं। अदिति फिलहाल इजरायल में हैं। उन्होंने कहा है कि वे पार्टी नेतृत्व की शुक्रगुजार हैं कि उन्हें इतनी अहम जिम्मेदारी दी गई।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story