×

बिहारः भाजपा 17 + जदयू 17 + लोजपा 6 = 40, कुशवाहा बाहर

राम केवी
Published on: 15 Nov 2018 5:14 AM GMT
बिहारः भाजपा 17 + जदयू 17 + लोजपा 6 = 40, कुशवाहा बाहर
X

पटनाः लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए से रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की विदाई हो गई है। अब सिर्फ इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी रह गई है। यह बात इस आधार पर कही जा रही है, बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर भाजपा व जद यू सत्रह सत्रह सीटों पर चुनाव लडेंगे।

इसे भी पढ़ें-‘प्रेशर पॉलिटिक्स’ – बिहार में राजग एकजुट है और रहेगा : उपेंद्र कुशवाहा

वहीं रामविलास पासवान की लोजपा को छह सीटें दी जा रही हैं। यानी प्रस्तावित सीटों के बंटवारे से आरएलएपी बाहर है। इसलिए कुशवाहा के पास अब महागठबंधन में जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

इसे भी पढ़ें-बिहार में ‘सम्मानजनक’ समझौता चाहते हैं उपेन्द्र कुशवाहा, बने रहेंगे NDA का हिस्सा

सूत्रों का कहना है कि शरद यादव से मुलाकात के बाद इस बात के पूरे आसार हैं कि उपेंद्र कुशवाहा की एंट्री महागठबंधन में हो जाए। शरद यादव से उपेंद्र ने छह सीटें मांगी हैं जबकि एनडीए में उन्हें दो सीटें मिल रही थीं।

इसे भी पढ़ें कब तक कहेंगे कुशवाहा ‘ऐसी बात नहीं है’

इस पर कुशवाहा राजी नहीं थे उन्होंने अमित शाह से मिलने की पुरजोर कोशिश की लेकिन शाह ने उन्हें वक्त नहीं दिया। इससे ऐसा लगने लगा था कि एनडीए कुशवाहा को झटकने का मन बना चुका है।

राम केवी

राम केवी

Next Story