×

Punjab News: भगवंत मान ने विधानसभा में प्रस्ताव किया पेश, चंडीगढ़ को पंजाब स्थानांतरित करने की मांग की

Punjab News: सीएम भगवंत मान ने मुख्यमंत्री बनने के कुछ ही दिनों के भीतर जनता के हित को देखते हुए कई सख्त निर्णय लिए हैं।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 1 April 2022 7:03 AM GMT (Updated on: 1 April 2022 7:05 AM GMT)
CM Bhagwant Mann
X

मुख्यमंत्री भगवंत मान (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Punjab News: भगवंत मान द्वारा पंजाब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से वह लगातार विशेष मुद्दों पर बात करते नज़र आ रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने मुख्यमंत्री बनने के कुछ ही दिनों के भीतर जनता के हित को देखते हुए कई सख्त निर्णय लिए हैं। ऐसे में हालिया शुरू हुए पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सीएम भगवंत मान ने सदन में एक प्रस्ताव पेश करते हुए चंडीगढ़ में लागू केंद्रीय सेवा नियमों व कानून को रद्द करने और चंडीगढ़ को पंजाब में स्थानांतरित करने की मांग रखी है।

पंजाब सीएम भगवंत मान का इस मुद्दे पर कहना है कि केंद्र सरकार को चंडीगढ़ में पुरानी स्थिति बहाल की जाए और चंडीगढ़ का प्रशासन पंजाब की राज्य सरकार को स्थानांतरित किया जाए। सीएम भगवंत मान ने इस बाबत सदन में एक प्रस्ताव प्रस्तुत कर दिया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने प्रस्ताव के माध्यम से सदन को अवगत कराते हुए बताया कि पुनर्गठन एक्ट 1966 के तहत नए पंजाब का गठन किया गया था, जिसके मद्देनज़र हरियाणा और पंजाब का कुछ हिस्सा हिमाचल प्रदेश राज्य को सौंपा गया था तथा सातब ही चंडीगढ़ को केंद्र शासित क्षेत्र की मान्यता देते हुए स्थापित किया गया था।

सीएम भगवंत मान का कहना है कि चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा नियमों व कानून का लागू होना पंजाब पुनर्गठन अधिनियम का उल्‍लंंघन पूर्ण रूप से उल्लंघन है, इसलिए चंडीगढ़ में लागू इस कानून को रद्द किया जाए।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से यम भगवंत मान लगातार एक्शन मोड में है। इसके मद्देनजर भगवान मान ने अब तक राज्य के कई हजार रिक्त पदों को भरने, राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने, विधायकों को सिर्फ एक कार्यकाल की पेंशन मिलने जैसे कई आदेश जारी कर दिए हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story