×

Punjab: कांग्रेस की बड़ी हार के बाद चन्नी का इस्तीफा, बोले- 'अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे'

Punjab: निवर्तमान सीएम चन्नी ने गवर्नर को सौंपा इस्तीफा। नई सरकार गठन तक बने रहेंगे पद पर।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 11 March 2022 9:19 AM GMT
Punjab election results 2022: Charanjit SINGH Channi Resigns as punjab CHIEF MINISTER
X

चरणजीत सिंह चन्नी (photo : social media ) 

Punjab election results 2022 : Charanjit SINGH Channi Resigns as punjab CHIEF MINISTER :पंजाब विधानसभा चुनाव के परिणाम (Punjab Election result 2022) आने के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने शुक्रवार, 11 मार्च को पद से से इस्तीफा दे दिया। चन्नी ने आज सुबह कैबिनेट की बैठक बुलाई। जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस दौरान चरणजीत चन्नी ने कहा, 'वह जनता का जनादेश स्वीकार करते हैं।'

चरणजीत सिंह चन्नी ने आज पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित (Banwari Lal Purohit) को इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद चरणजीत चन्नी मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा, 'मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को दे दिया है। राज्यपाल ने मुझे और कैबिनेट को नई सरकार के शपथ ग्रहण तक बने रहने के लिए कहा है। मैं जनादेश को स्वीकार करता हूं।'

अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे

चरणजीत सिंह चन्नी आगे कहते हैं, 'हम (कांग्रेस) हमेशा पंजाब की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे। जनता के बीच रहेंगे।' उन्होंने कहा, 'मैं नई सरकार से पिछले 111 दिनों में जारी जन कल्याणकारी परियोजनाओं को जारी रखने का अनुरोध करता हूं।'

AAP की आंधी में उड़ा विपक्ष

बता दें, कि 117 सदस्यों वाले पंजाब विधानसभा के लिए हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। AAP ने पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ 92 सीटें जीती है। वहीं, कांग्रेस पार्टी मात्र 18 सीटें ही हासिल कर पाई। इस बार पंजाब में आम आदमी पार्टी की ऐसी लहर चली, कि चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों सीटें हार गए।

दोनों सीट हार गए चन्नी

बरनाला जिले की भदौड़ सीट से आप प्रत्याशी लाभ सिंह उगोके ने उन्हें शिकस्त दी। पहली बार चुनावी मैदान में उतरे उगोके ने चन्नी को 37,558 वोट से हराया। वहीं, चमकौर साहिब सीट से भी आम आदमी पार्टी के ही प्रत्याशी चरणजीत सिंह ने उन्हें करीब 8000 वोटों से हराया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story