×

भगवंत मान बने Punjab के नए CM, भगत सिंह के गांव में ली शपथ, केजरीवाल-सिसोदिया भी हुए शामिल

Punjab CM taking Oath Ceremony: पंजाब में 25 वें मुख्यमंत्री के रूप में आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने शपथ ग्रहण की।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 16 March 2022 5:49 AM GMT (Updated on: 16 March 2022 8:35 AM GMT)
Punjab bhagwant-mann CM taking Oath
X

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए भगवंत मान (फोटो-सोशल मीडिया)

Punjab CM taking Oath Ceremony: आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने आज पंजाब के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उन्‍हें सीएम पद की शपथ दिलाई। आप सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में आयोजित हुआ।

आज केवल भगवंत मान ने शपथ ली। बाकि मंत्रियों का सपथ ग्रहण बाद में होगा। अभी उसकी तारीख का ऐलान भी नहीं किया गया है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी सम्मिलित हुए।

बता दें, भगवंत मान ने इस अवसर पर संदेश जारी करते हुए पंजाब के प्रत्येक नागरिक को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता देते हुए कहा था कि-"यह आप सभी का ग्रहण है क्योंकि आज से राज्य की प्रत्येक जनता पंजाब की मुख्यमंत्री है। हम सब एक साथ मिलकर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।"

शपथ ग्रहण के दौरान भगवंत मान बोले- हमें यहां रहकर अपना देश ठीक करना है। दूसरे देशों में हमें धक्के नहीं खाने। यहीं रहकर काम करेंगे। खेती, रोज़गार, व्यापार, स्कूल, अस्पताल कहानी बहुत उलझी पड़ी है।आप लोगों के साथ मिलकर इसे सुलझाना है:



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story