×

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के साथ चल रहे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन, रुकी यात्रा

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार को पंजाब के फिल्लौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Jugul Kishor
Published on: 14 Jan 2023 4:12 AM GMT (Updated on: 14 Jan 2023 4:48 AM GMT)
Congress MP Chaudhary Santokh Singh dies of heart attack during Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra
X

Congress MP Chaudhary Santokh Singh dies (Pic: Social Media)

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार को पंजाब के फिल्लौर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हड़बड़ी में चौधरी संतोख सिंह गिर पड़े, जिसके बाद तुरंत भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई। उन्हें एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह और विजय इंदर सिंगला ने उनके निधन की पुष्टि की है। सिंह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जालंधर लोकसभा क्षेत्र से संसद सदस्य थे। चौधरी संतोख सिंह ने 2014 और 2019 के आम चुनाव जीते।

आज लुधियाना के लोडोवाल से शुरू हुई थी यात्रा

बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह पंजाब के लुधियाना के लोडोवाल से सुबह 7 बजे शुरु हुई थी। तय कार्यक्रम के मुताबकि यात्रा को 10 बजे जालंधर के गोराया में पहुंचना था। जहां लंच के लिए यात्रा में 3 बजे तक विश्राम होता। विश्राम के बाद यात्रा शाम तीन बजे दोबारा शुरु होती फिर शाम को 6 बजे फगवाड़ा बस स्टेशन के पास में रूकती। भारत जोड़ो यात्रा का आज रात्रि का विश्राम कपूरथला में कोनिका रिसोर्ट के मेहत गांव में होना था। लेकिन आज 14 जनवरी को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर कांग्रेस सांसद संतोष सिंह चौधरी का निधन हो जाने के बाद यात्रा को रोक दिया गया है।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने जताया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story