×

Election Results 2022: 'आप' के मुखिया सीएम केजरीवाल ने भगवंत मान को अगला मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

Election Results 2022: पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं और यहां बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा 59 है। AAP ने 92 सीटों पर बहुमत हासिल कर लिया है।

Shashi kant gautam
Published on: 10 March 2022 3:03 AM GMT (Updated on: 10 March 2022 2:15 PM GMT)
Election Results 2022: आप के मुखिया सीएम केजरीवाल ने भगवंत मान को अगला मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई
X

Punjab Election Results 2022 News: देश के पांच प्रदेशों में विधान सभा चुनावों के नतीजे लगभग आ चुके हैं। चुनावों से पहले पंजाब में बाकी राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा उथल पुथल देखने को मिली। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटें हैं और यहां बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा 59 है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों पर हार गए तो वहीं पंजाब चुनाव के नतीजों के साथ ही साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी की तरफ से भगवंत मान सीएम की कुर्सी पर बैठने वाले हैं। AAP ने 92 सीटों पर बहुमत हासिल कर लिया है।

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022- रिजल्ट:-





गोवा विधानसभा चुनाव 2022- रिजल्ट: -






Live Updates

  • 10 March 2022 9:45 AM GMT

    पंजाब में भगवंत मान भदौड़ सीट से 58 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं। आप के मुखिया सीएम केजरीवाल ने भगवंत सिंह मान को पंजाब का अगला मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई है। 

  • 10 March 2022 8:42 AM GMT

    पार्टी की जीत पर आम आदमी पार्टी के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के सरकारी ऑफिसों में लगेगी भगत सिंह और बाबा साहब अंबेडकर की फोटो।  शहीद भगत सिंह के गाँव में शपथ ग्रहण करेंगे भगवंत सिंह मान। 

  • 10 March 2022 8:27 AM GMT

    पूर्व सीएम कैप्टेन अमरेन्द्र सिंह ने आम आदमी पार्टी को बधाई दी ।

  • 10 March 2022 7:21 AM GMT

    पंजाब में पूर्व सीएम कैप्टेन अमरिंदर सिंह के बाद सुखबीर सिंह बादल हार गए हैं। CM चन्नी ने कल मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई राज्यपाल को इस्तीफा सौंप सकते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को बधाई दी है।

  • 10 March 2022 7:04 AM GMT

    पंजाब में पहला नतीजा सामने आया है जिसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को जीत हासिल हुई है। तो वहीं पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह पटियाला से हार गए हैं और AAP उम्मीदवार की जीत हुई है। 

  • 10 March 2022 6:46 AM GMT

    पंजाब में पहला नतीजा सामने आया है जिसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को जीत हासिल हुई है। 

  • 10 March 2022 5:03 AM GMT

    पंजाब में पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह 5 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

  • 10 March 2022 4:00 AM GMT

    पंजाब में सीट से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से पीछे चल रहे हैं। अब तक के रुझानों में AAP को बहुमत मिल रहा है।

  • 10 March 2022 3:58 AM GMT

    पंजाब में सीट से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से पीछे चल रहे हैं। अब तक के रुझानों में AAP को बहुमत

  • 10 March 2022 3:34 AM GMT

    पंजाब में पटियाला सीट से पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं।

    पंजाब में अमृतसर ईस्ट सीट से सिद्धू-मजीठिया पीछे चल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ चमकोर सीट से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पीछे चल रहे हैं। 

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story