×

Punjab Election Results 2022: भगत सिंह के गांव में सीएम पद की शपथ लेंगे भगवंत मान

Punjab Election Results 2022: पंजाब के भावी सीएम भगवंत मान का कल सीएम पद की शपथ लेंगे। भगवंत मान ने कहा कि शपथग्रहण समारोह राज्यपाल भवन के बजाय शहीद ए आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyPublished By Deepak Kumar
Published on: 10 March 2022 10:21 AM GMT
Punjab Election Result 2022 Bhagwant Mann will take oath as CM in Shaheed e Azam Bhagat Singh village khatkarkalan
X

भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल। (Social Media) 

Punjab Election Result 2022: पाकिस्तान की सीमा (Pakistan Border) से सटे पंजाब में आज का दिन सियासी तौर पर ऐतिहासिक बन चुका है। पहली बार पंजाब की बागडोर यहां के पारंपरिक सियासी दल कांग्रेस औऱ अकाली दल से इतर एक तीसरे दल के हाथों में जा रही है। 2017 की असफल कोशिश के बाद आखिरकार आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2022 में पंजाब में सफलता का झंडा गाड़ दिया है। पहली बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे संगरूर से आप के एकमात्र लोकसभा सांसद भगवंत मान (Lok Sabha MP Bhagwant Mann) अपनी शुरूआत कई नायाब चीजों से करने जा रहे हैं।

पंजाब में मिली प्रचंड जीत के बाद जनता को संबोधित करते हुए भगवंत मान (MP Bhagwant Mann) ने कहा कि वो कल सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह राज्यपाल भवन के बजाय शहीद ए आजम भगत सिंह (Shaheed e Azam Bhagat Singh) के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। मान इससे पहले शहीद स्मारक में मत्था टेकने भी जाएंगे। बता दें कि अब तक पंजाब में शपथग्रहण समारोह राज्यपाल भवन में होता रहा है। पहली बार सीएम बनने जा रहे भगवंत मान इस ट्रेंड को तोड़ने जा रहे हैं।

सरकारी दफ्तरों में लगेगी भगत सिंह और अंबेडकर की फोटो

पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) के दौरान अपनी चुनावी सभाओं में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक कहते रहे हैं कि अगर सूबे में आप की सरकार बनती है तो सरकारी दफ्तरों में मुख्यमंत्री की तस्वीर के बजाय शहीद ए आजम भगत सिंह और संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगेगी। उनके इस ऐलान को हकीकत में उतारते हुए आज पंजाब में पहली आप सरकार का नेतृत्व करने जा रहे भगवंत मान ने घोषणा की है कि अब सरकारी ऑफिसों में भगत सिंह और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो लगेगी।

आप ने पंजाब में रचा इतिहास

2015 में दिल्ली के विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत हासिल कर भारतीय राजनीति में सनसनी पैदा करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने ठीक वैसी ही सनसनी पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election) के बाद पैदा कर दी है। एक्जिट पोल के अनुमानों पर खड़ा उतरते हुए आप ने पंजाब में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों का सूफड़ा साफ कर दिया है। आप की आंधी में कैप्टन, बादल और सिध्दू समेत कई दिग्गजों को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। कांग्रेस के ट्रंपकार्ड माने जाने वाले सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों पर पिछड़ चुके हैं। अब तक के रूझानों में आप को 92 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है। जो कि पंजाब की सियासत में एक ऐतिहासिक आंकड़ा है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story