×

Haryana News: ''Oyo के होटलों में आरती करने नहीं जाती लड़कियां'': हरियाणा महिला आयोग के अध्यक्ष की टिप्पणी

Haryana News: हरियाणा की राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने लड़कियों पर बड़ा बयान दिया। Oyo होटल पर जाने की बात को लेकर सोशल मीडिया पर घमासान भी मचा है।

Yachana Jaiswal
Published on: 23 April 2023 11:44 AM GMT (Updated on: 23 April 2023 12:30 PM GMT)

Haryana News: हरियाणा की राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने गुरुवार को एक जागरूकता कार्यशाला के दौरान एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लड़कियों के oyo जाने पर टिप्पणी की है। वह कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में संबोधित कर रही थी, जो कानून और साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा था। कार्यक्रम में भाटिया ने अपने संबोधन के दौरान लड़कियों को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर गई थी रेणु भाटिया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेणु भाटिया ने छात्राओं को साइबर क्राइम और उत्पीड़न के मामलों से अवगत कराया। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़े कानून में बदलाव किया जाए। सुप्रीम कोर्ट के लिव-इन रिलेशनशिप दिशा-निर्देशों के बारे में भी बात किया, भाटिया ने कहा कि आयोग के पास सुप्रीम कोर्ट के लिव-इन-रिलेशनशिप कानून के कारण महिलाओं के मामलों को हल करने के लिए"सीमित अधिकार" है।

संबोधन के दौरान चेयरपर्सन ने कहा कि उनके पास आए ज्यादातर मामले लिव-इन रिलेशनशिप के रहते है, वे ऐसी स्थितियों में अधिक हस्तक्षेप नहीं कर सकते, इसलिए हल करने का प्रयास किया जाता है। इन मामलों में परिवार शामिल हो जाते हैं, जिससे दोनों परिवारों का नाम खराब होता है। लिव-इन रिलेशनशिप कानून के परिणामस्वरूप अपराधों की संख्या बढ़ रही है।

आगे महिलाओं के खिलाफ हिंसा के बढ़ते मामलों पर अध्यक्ष ने कहा, 'ओयो रूम में क्यों जाते हैं?"

महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि लड़कियों की ओर से अक्सर रिपोर्ट दर्ज की जाती है, जो एक लड़के पर भरोसा करती है और फिर उसने कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाया, फिर कुछ गलत काम किया और वीडियो बना लिया। यह स्वाभाविक बात हो गई है। भाटिया ने कन्याओं से कहा कि अगर वह ऐसी जगह जाएगी तो वह हनुमान जी की आरती नहीं उतारेगी। उनकी दोस्ती में कुछ गलत हो सकता है। यह सोचने वाली बात है।

रेणु भाटिया ने आगे कहा कि,"अगर लड़कियां अन्य क्षेत्रों में परिपक्व है और पढ़ी लिखी है, तो इस मामले में क्यों नहीं? मुझे नहीं पता कि लड़कों और लड़कियों के साथ क्या होता है और कॉलेज जाने के बाद उन्हें क्या पंख मिलते है। लड़कियों का मानना है कि वे जो चाहें पहन सकती हैं, जबकि लड़कों का मानना है कि वे कॉलेज में दाखिला लेते ही उनके पास एक बाइक और एक गर्ल- फ्रेंड होगी।

(संलग्न वीडियो की पुष्टि Newstrack नहीं करता है।)

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story