×

कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने लगाई रोक, मामले पर सुनवाई रहेगी जारी

Kumar Vishwas Case : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गलत आरोप लगाए जाने के मामले में सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया है।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet KumarPublished By Rakesh Mishra
Published on: 2 May 2022 5:54 AM GMT
Kumar Vishvas
X

कुमार विश्वास (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Kumar Vishwas Vs Arvind Kejriwal Case : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) पर खालिस्तान से संबंध होने के गलत आरोप लगाए जाने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मशहूर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) को बड़ी राहत दी है। हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दिया है, हालांकि उन पर लगे आरोपों को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अभी भी सुनवाई जारी रहेगी।

क्या है मामला?

मशहूर कवि कुमार विश्वास पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर खालिस्तान से संबंध होने का बेबुनियाद आरोप लगाया था। कुमार पर आरोप है कि उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अरविंद केजरीवाल को लेकर कई आपत्तिजनक बातें कहीं। साथ ही पंजाब विधानसभा चुनाव के वक्त कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया जिसके बाद पंजाब के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया था।

इस मामले को लेकर नरिंदर सिंह नाम के एक व्यक्ति ने नस्ल तथा धर्म के आधार पर शत्रुता पैदा करने की आरोपों को लेकर कुमार विश्वास पर रोपड़ के सदर थाने में पंजाब पुलिस द्वारा मुकदमा करवाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पंजाब पुलिस की एक टीम कुमार विश्वास को समन देने के लिए उनके घर गाजियाबाद पहुंची। इसको लेकर कुमार विश्वास ने एक ट्वीट भी किया था। अपने ट्वीट में कुमार विश्वास ने लिखा था कि 'मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) यह सब कुछ जिसके इशारे पर करवा रहे हैं बाद में वही पंजाब और भगवंत मान को धोखा देगा।'

मामले पर कुमार ने क्या कहा?

पंजाब पुलिस द्वारा खुद पर केस दर्ज हो जाने के बाद कुमार विश्वास की ओर से कोर्ट को दी गई। अपनी अर्जी में कहा कि मेरे ऊपर बदले और राजनीतिक मनसा की भावना लेकर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। कुमार विश्वास द्वारा दी गई अर्जी में लिखा गया था कि "एफआईआर और अन्य कार्रवाई के जरिए याचिकाकर्ता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने का प्रयास किया गया है। उसकी अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार किया गया है जिस तरीके से जांच एजेंसी इस मामले को लेकर काम कर रहे हैं वह पूरे तौर पर गैरकानूनी है।"

अलका लांबा पर भी दर्ज है केस

कुमार विश्वास से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस की बड़ी नेता अलका लांबा (Alka Lamba) पर भी मुकदमा दर्ज है। अलका लांबा पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया तथा कई जगहों पर दिए जाए अपने इंटरव्यू में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। अलका लांबा पर केस दर्ज हो जाने के बाद पंजाब पुलिस की टीम अलका लांबा के घर पूछताछ करने के लिए पहुंची। इस पूरे मामले को लेकर अलका लांबा ने एक ट्वीट भी किया था उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि "अब समझ आ रहा है कि आम आदमी पार्टी को पुलिस क्यों चाहिए पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है।"

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story