×

Punjab News : पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, नहीं जा सकेंगे विदेश...जानें वजह

Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ कुछ समय पहले आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच शुरू की थी। उनके खिलाफ विजिलेंस को शिकायत मिली थी।

aman
Written By aman
Published on: 10 March 2023 4:24 PM GMT (Updated on: 10 March 2023 4:45 PM GMT)
Punjab News
X

Charanjit Singh Channi (Social Media)

Punjab News: आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने शुक्रवार (10 मार्च) को चन्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (Lookout Circular Against Charanjit Singh Channi) जारी किया है। इसका मतलब है कि, अब चन्नी विदेश भी नहीं जा सकेंगे। सभी एयरपोर्ट को अलर्ट कर दिया गया है। विजिलेंस सभी स्थितियों पर नजर रखे हुए है। हालांकि, अभी तक चन्नी पर कोई केस दर्ज नहीं है।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ कुछ समय पहले आय से अधिक संपत्ति (Disproportionate Assets Case) मामले की जांच शुरू की है। चन्नी के खिलाफ विजिलेंस को शिकायत मिली थी। शिकायत में कहा गया था कि उन्होंने अपनी निजी समागमों में सरकारी खजाने का इस्तेमाल किया है।

हाल ही में चन्नी के करीबी की हुई थी गिरफ़्तारी

इतना ही नहीं कुछ दिन पहले विजिलेंस ने पंजाब के खरड़ में चन्नी के एक करीबी प्रॉपर्टी डीलर को सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। तभी से माना जा रहा था, कि विजिलेंस पूर्व मुख्यमंत्री पर कार्रवाई कर सकती है। इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने बयान दिया कि, चन्नी सहित अन्य भ्रष्टाचारियों को जेल में डालेंगे। जिसके बाद मोरिंडा में दो दिन पहले चरणजीत सिंह चन्नी ने क्षेत्र के पंचों, सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों सहित अन्य कांग्रेसियों के साथ एक बैठक की थी। इस दौरान चन्नी ने बताया कि उन्हें कैलिफोर्निया से श्री गुरु रविदास जी के नगर कीर्तन में शामिल होने का निमंत्रण आया था।

चन्नी ने स्वीकारी CM मान की चुनौती

दो दिन पहले चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री मान की चुनौती को स्वीकार करते हुए अपनी अमेरिका यात्रा रद्द कर दी थी। चन्नी समर्थकों का ये कहना है कि उन्होंने भगवंत मान का चैलेंज इसलिए स्वीकारा ताकि ये न कहें कि वो विदेश भाग गए। चन्नी ने कहा, 'वो किसी भी कार्रवाई से नहीं डरते हैं। भगवंत मान को जो कार्रवाई करना है, वह जरूर करें।'

आपको बता दें कि, पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) के इस्तीफे के बाद कांग्रेस हाईकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया था। वह इस पद पर 3 महीने तक रहे थे। पंजाब में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को प्रचंड बहुमत मिला। जिसके बाद भगवंत मान ने प्रदेश की कमान संभाली।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story