Punjab Congress: नवजोत सिंह सिद्धू को बनाया गया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष

पंजाब कांग्रेस में उठापठक के बीच पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा फैसला लिया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 18 July 2021 4:34 PM GMT (Updated on: 18 July 2021 5:25 PM GMT)
Punjab Congress: नवजोत सिंह सिद्धू को बनाया गया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष
X

Punjab Congress: पंजाब कांग्रेस में उठापठक के बीच पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा फैसला लिया। सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू (navjot singh sidhu) को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है। इसके साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसको लेकर पत्र जारी किया। पंजाब में संगत सिंह, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।


बता दें कि 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाला है और कांग्रेस ने नवोजत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष बनाया गया है। यह कांग्रेस के लिए चुनौतियों से भार होगा। इस बीच खबर आई है कि नवोजत सिंह सिद्धू के अध्यक्ष बनने के फैसले से मुख्यमंत्री अमरिंदर नाजरा हैं। यहीं नहीं आज दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा के आवास पर पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह और सांसदों के साथ बैठक हुई। इस बैठक के दौरान सांसदों ने नवोजत सिंह सिद्धू को जोकर से संबोधिक किया। और जिसके बाद सांसदों ने उन्हें प्रदेश पार्टी की कमान न दिया जाए इसकी मांग की थी।

अगर नवजोत सिंह सिद्धू के राजनीतिक करियर की बात करें तो वह साल 2004 में भारतीय जनता पार्टी की ओर से अमृतसर लोकसभा सीट जाता था। एक हत्या मामले में नवजोत को तीन साल की सजा सुनाई गई जिसके कारण वह साल 2007 में लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी। उच्चतम न्यायालय ने सजा रोक कर फरवरी 2007 में दुबारा चुनाव लड़ने की इजाजत दे दी। इस चुनाव में वह फिर विजय हुए। इसके बाद साल 2009 में भी आम चुनाव जीतकर वह अब तक लोकसभा सीट पर हैं। अभी कुछ समय पहले की खबर के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए हैं। अब वह पंजाब के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story