×

Punjab Politics: कांग्रेस के 10 विधायकों ने हाईकमान को लिखा पत्र, नवजोत सिद्धू और कैप्‍टन खेमा में रस्‍साकसी तेज

Punjab Politics: पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रही रस्साकशी एक बार फिर तेज हो गई है। इसी बीच पंजाब कांग्रेस के 10 विधायकों पार्टी नेतृत्‍व को पत्र लिखा है। उन्होंने अमरिंदर सिंह को पंजाब का सबसे बड़ा नेता बताया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Satyabha
Published on: 18 July 2021 12:33 PM GMT
punjab politics
X

नवजोत सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह फोटो- सोशल मीडिया

Punjab Politics: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर पार्टी दो हिस्सों में नजर आ रही है। एक तरफ जहां पंजाब कांग्रेस के 10 विधायकों पार्टी नेतृत्‍व को पत्र लिखा है। उन्होंने अमरिंदर सिंह को पंजाब का सबसे बड़ा नेता बताया है। वहीं दूसरी तरफ विधायक मदनलाल ने कहा कि सिद्धू के अध्यक्ष बनाने से पंजाब में कांग्रेस पार्टी को फायदा होगा।

पंजाब से कांग्रेस के सांसदों की दिल्‍ली में राज्‍यसभा सदस्‍य प्रताप सिंह बाजवा के घर बैठक हुई। दूसरी ओर कांग्रेस की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी द्वारा चुनिंदा लोकसभा और राज्‍यसभा सदस्‍यों की बैठक में सिद्धू का मुद्दा उठाया जा सकता है। इस बैठक में पंजाब के मनीष तिवारी, रवनीत सिंह बिट्टू और अंबिका सोनी को बुलाया गया है। संकेत हैं कि वे सिद्धू का मुद्दा उठा सकते हैं।

विधायकों ने पत्र के जरिए बताया है कि अमरिंदर सिंह अपने सैद्धांतिक रुख के चलते सिखों के बीच एक बड़े नेता हैं। चुनाव में सिर्फ छह महीने बचे हैं, इसलिए पार्टी को अलग-अलग दिशाओं में खींचने से 2022 के चुनावों में नुकसान ही होगा। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह की उस मांग का भी समर्थन किया कि नवजोत सिंह सिद्धू, जिन्होंने उनके और सरकार के खिलाफ कई ट्वीट किए थे, उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, ताकि पार्टी और सरकार मिलकर काम कर सकें।

पत्र लिखने वाले विधायकों में हरमिंदर सिंह गिल, फतेह बाजवा, गुरप्रीत सिंह, लदीप सिंह वैद, गिल, बलविंदर सिंह, सेतोख सिंह भलाईपुर, जोगिंदरपाल, जगदेव सिंह पिरमल सिंह खालसा, सुखपाल सिंह खैरा शामिल है। कांग्रेस विधायक मदनलाल का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू जरूर पंजाब के अध्यक्ष बनेंगे और कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ेगी। हालांकि इस बारे में जब नवजोत सिंह सिद्धू से जब पूछा गया तो वह कुछ नहीं बोले. सिद्धू पार्टी की घोषणा के मीडिया से बात करेंगे।

Satyabha

Satyabha

Next Story