×

पाकिस्तानी युवक से प्यार, घर से भागकर पहुंची बार्डर पर, फिर हुआ ये..

ओडिशा की एक विवाहित महिला को पाकिस्तान के युवक से सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान प्यार हो गया। महिला..

Shweta
Published on: 8 April 2021 9:20 AM GMT
पाकिस्तानी युवक से प्यार, घर से भागकर पहुंची बार्डर पर, फिर हुआ ये..
X

महिला( फोटो- सोशल मीडिया)

चंडीगढ़ः ओडिशा की एक विवाहित महिला को पाकिस्तान के युवक से सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान प्यार हो गया। महिला युवक के प्यार में इतनी पागल हो गई कि घर से सोना और चांदी लेकर भाग गई। पंजाब पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उसके परिजनों को सौंप दिया हैं।

बता दें कि महिला भारत-पाकिस्तान सीमा के करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान जाने के लिए पहुंची। महिला कॉरिडोर पहुंची तो बीएसएफ के जवानों ने कॉरिडोर बंद होने और पासपोर्ट के बिना पाकिस्तान न जाने की बात कह कर उसे वापस भेज दिया। जह महिला वापस लौटी तो पुलिस को इसकी जानकारी हुई और उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। महिला से पूछताछ के बाद उसके परिवालों को सौंप दिया गया।

फ्लाइट लेकर ओडिशा से दिल्ली पहुंचीः

सूत्रों की माने तो महिला की शादी को पांच साल हो गया है। महिला की शादी ओडिशा के ही युवक के साथ हुई है। महिला की एक बेटी भी है। बताया जा रह है कि महिला एप के जरिये इस्लामाबाद के युवक के संपर्क में आई। जिसके बाद अपने पति का घर छोड़कर अपने पिता के घर आ गई।

क्या कहना है महिला काः

महिला का कहना है कि युवक ने उसे डेराबाबा नानक से कॉरिडोर के जरिए पाकिस्तान आने को कहा था। डीएसपी कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि यह महिला 5 अप्रैल को फ्लाइट लेकर ओडिशा से दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद उसने दिल्ली से जालंधर और फिर अमृतसर डेरा बाबा नानक के लिए बस पकड़ी थी।

रिक्शा से पहुंची सीमा परः

आप को बताते चले कि डीएसपी कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि महिला भारत-पाक सीमा पार करने के लिए रिक्शा किया था। लेकिन बीएसएफ के जवानों ने उसे वापिस भेज दिया। इसी सूचना जब पुलिस को हुई तो महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुआ। जहां पता चला की महिला अपने घर से लापता चल रही है। और महिला के पति ने थाने में उसके लापता होन की रिपोर्ट लिखवाई है। फिलहाल महिला को उसेक परिजनों को सैप दिया गया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story