×

महिलाओं को मिलेंगे 2000 रु: कॉलेज जाने वाली लड़कियों को स्कूटी, पंजाब में सिद्धू का बड़ा एलान

Punjab Election 2022: पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एलान करते हुए कहा है कि महिलाओं को 2 हजार रुपये महीना और कॉलेज जाने वाली लड़कियों को स्कूटी दिया जायेगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 3 Jan 2022 12:22 PM GMT
Sidhus announcement in Punjab: 2 thousand rupees a month for women, scooty for college going girls
X

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू : Photo - Social Media

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव (punjab assembly election 2022) से पहले प्रचार अभियान तेज हो गया है। मतदाताओं को अपनी ओर खींचने के लिए राजनीतिक पार्टियों के राजनेताओं ने जनता से वादे करने शुरू कर दिए हैं। इस मामले में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Punjab Congress President Navjot Singh Sidhu) ने ऐलान किया है कि अगर कांग्रेस पार्टी चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो हर महिला को 2 हजार महीने (2 thousand months to a woman) और आठ गैस के सिलेंडर दिए जाएंगे।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) भी अपनी तरफ से पंजाब की जनता से कई वादे कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार बनी तो गरीब और एससी भाईचारे के एक-एक बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने की जिम्मेदारी हमारी होगी। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर महिला को एक हजार रुपए प्रति महीना दिया जायेगा।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक हजार रुपए प्रति महीना देने का एलान किया था

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बरनाला की एक रैली में कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो पंजाब की महलाओं को 2,000 हजार हर महीने दिया जाएगा। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने एक हजार रुपए प्रति महीना देने का एलान किया था जिसके जवाब में अब कांग्रेस ने दो हजार देने का एलान किया है। यानी घर को संभालने वाली औरतों को 2 हजार हर महीने दिए जाएंगे।

आइये आपको बताते हैं कि सिद्धू के अपने चुनावी ऐलान में क्या-क्या वादे किए-

1- पाँचवीं पास बच्ची को देंगे- 5,000

2- दसवीं पास बच्ची को देंगे - 15,000

3- बारहवीं पास लड़की को देंगे- 20,000

4- कॉलेज के दाख़िला पर्ची दिखाने पर लड़कियों को स्कूटी देने का वादा।

5- विदेश जाने वाली बच्ची को 1 टैबलेट

6- लड़कियों के नाम मिलकियत ज़मीन फ़्री रजिस्टर्ड होगी

7- महिलाओं को घरेलू काम के लिए बिना ब्याज दो लाख रुपए का ऋण देंगे

8- सिद्धू ने कांग्रेस के महिलाओं को तोहफ़े देने का एलान किया

9- पाँच एकड़ से नीचे के किसान/मज़दूर को रोज़ाना 400 रुपए देंगे

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा कि कांग्रेस हर गांव में महिलाओं की कमांडो बटालियन बनेगी। हर गाँव में दो महिलाएँ इस बटालियन में रखी जाएंगी। नवजोत सिंह सिद्धू जनता से इतने सारे वादे किये हैं अब देखना यह होगा कि सत्ता में आने के बाद पार्टी अपने वादे पर कितना खरा उतरती है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story