×

Punjab Cabinet: पंजाब में कल होगा मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह, मंत्री पद की रेस में ये विधायक सबसे आगे

Punjab Cabinet: पहली बार किसी पूर्ण राज्य में सरकार चलाने जा रही आम आदमी पार्टी के सरकार के नए कैबिनेट पर पूरे देश की नजर है।

Krishna Chaudhary
Report Krishna ChaudharyPublished By Divyanshu Rao
Published on: 18 March 2022 11:35 AM GMT (Updated on: 18 March 2022 5:34 PM GMT)
Punjab News
X

भंगवत मान की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Punjab Cabinet: पंजाब में मुख्यमंत्री औऱ विधायकों के शपथग्रहण के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन की तैयारी हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब में कल 11 बजे नये मंत्रिमंडल का शपथग्रहण कार्यक्रम राजभवन में होगा। इसके बाद दोपहर के 12.30 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में कैबिनेट की पहली बैठक होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए कई बड़े चुनावी घोषणाओं पर अहम निर्णय लिया जा सकता है।

कैबिनेट का स्वरूप

पहली बार किसी पूर्ण राज्य में सरकार चलाने जा रही आम आदमी पार्टी के सरकार के नए कैबिनेट पर पूरे देश की नजर है। जबरदस्त जनादेश के साथ पंजाब की सत्ता पर काबिज आप की पहली सरकार के मंत्रिमंडल में किसे किसे जगह मिलता है, इस पर कयासों का बाजार गर्म है। 117 में से 92 सीटें जीतने वाली आप के पास दावेदारों की कमी नहीं है। पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री के अलावा 17 मंत्री हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले दिन 10 से 12 विधायकों को ही मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रीमंडल में बचे शेष पद बाद के दिनों में भरे जाएंगे। अभी तक शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट जारी नहीं की गई है।

इन चेहरों को मिल सकता है मौका

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड जनादेश पाने वाली आम आदमी पार्टी के पास दावेदारों की पूरी फौज है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आप सरकार के पहले मंत्रिमंडल में विधायक हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा, कुलतार संधवां, प्रो. बलजिंदर कौर, सर्वजीत कौर माणुके औऱ मीत हेयर को मंत्री पद की सौगात दी जा सकती है। दरअसल इनका दावा इसलिए मजबूत है क्योंकि ये दूसरी दफा विधायक चुन कर विधानसभा पहुंचे हैं। इसके अलावा पंजाब में आम आदमी पार्टी के जायंट् किलर विधायकों को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। पूर्व सीएम चरनणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिध्दू, कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल औऱ सुखबीर सिंह बादल जैसे पंजाब के दिग्गजों को चुनाव में खटिया खड़ी करने वाले विधायकों को मान सरकार में शामिल किया जा सकता है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story