TRENDING TAGS :
Punjab: शहीद दिवस की तारीख नजदीक आते ही पंजाब में मचा घमासान, भगत सिंह की पीली पगड़ी को लेकर शुरू हुआ बवाल
Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह को सम्मान देने के उद्देश्य से बीते दिन उनके गांव खटकड़कलां (Village Khatkarkalan) में ही पंजाब के सीएम पद की शपथ ग्रहण किया था।
पंजाब सीएम भगवंत मान: Photo - Social Media
Punjab: पंजाब में 'आम आदमी पार्टी' (Aam Aadmi Party) द्वारा 2022 विधानसभा चुनाव (assembly elections 2022) जीतने के बाद से शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह (Sardar Bhagat Singh) को लेकर राज्य की सियासी चर्चाएं जोरों पर हैं। ऐसे में 'आम आदमी पार्टी' के नेता और मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने शहीद भगत सिंह को सम्मान देने के उद्देश्य से बीते दिन उनके गांव खटकड़कलां Village Khatkarkalan) में ही पंजाब के सीएम पद की शपथ ग्रहण की थी। इस मौके पर भगवंत मान ने सभी पंजाबी भाइयों से पीली पगड़ी पहनकर आने को भी कहा था।
इसी के बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने सभी दफ्तरों में पीली पगड़ी में भगत सिंह की तस्वीर लगा दी है, जिसको लेकर अब बवाल शुरू हो गया है। भगत सिंह की पीली पगड़ी के चलते पंजाब में घमासान और विवाद के हालात उत्पन्न हो गए हैं। भगवंत मान ने चुनाव की शुरुआत से ही शहीद भगत सिंह की ज़िक्र और बसंती रंग यानी पीला रंग पकड़कर रखते हुए भगत सिंह के सपने को साकार करने की बात कही।
क्या है विवाद का कारण?
फिल्मों और पंजाब सीएम भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) के अतिरिक्त ऐसे कोई पुख्ता साक्ष्य मौजूद नहीं हैं जो ठोस तरीके से यह कह सकें कि भगत सिंह पीली पगड़ी ही पहनते थे। साथ ही भगत सिंह को ऐसी कोई तस्वीर भी मौजूद नहीं है जो भगत सिंह और पीली पगड़ी का रिश्ता ज़ाहिर कर सके।
शहीद भगत सिंह: Photo - Social Media
भगत सिंह का पीली पगड़ी से कोई लेना-देना नहीं- प्रोफेसर चमनलाल
इसी के साथ भगत सिंह से जुड़ी कई पुस्तकों का लेखन कर चुके जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर चमनलाल का भी यही कहना है कि भगत सिंह का पीली पगड़ी से कोई लेना-देना नहीं है। इस विषय में वर्तमान में किए जा रहे सभी दावे निराधार हैं।
सरदार शहीद भगत सिंह से जुड़ी मात्र 4 तस्वीरें ही उप्लब्ध हैं, जो कि ब्लैक एंड व्हाइट दौर की हैं। हालांकि तस्वीरों के माध्यम से प्रोफेसर चमनलाल का कहना है कि भगत सिंह ने सफेद पगड़ी पहन रखी थी।