×

Punjab News: सीएम भगवंत मान आज करेंगे अपनी कैबिनेट का विस्तार, 5-6 नए मंत्री होंगे शामिल!

Punjab AAP Sarkar: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार गठन के बाद आज 4 जुलाई सोमवार पहला मौका है जब सीएम भगवंत मान अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं।

Rajat Verma
Published on: 4 July 2022 3:25 AM GMT
Punjab AAP Sarkar
X

Punjab AAP Sarkar (image credit social media)

Punjab AAP Sarkar: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार गठन के बाद आज 4 जुलाई सोमवार पहला मौका है जब सीएम भगवंत मान अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। प्राप्त सूचना की मानें तो इस मंत्रमंडल विस्तार में करीब 5 से 6 नए मंत्रियों के शामिल होने के आसार हैं, जिसमें महिला विधायक भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने पहले मंत्रिमंडल में सुधार के लिए पूरी तरह तैयार है। आपको बता दें कि इन नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार शाम पांच बजे पंजाब राजभवन में होगा।

अभी मात्र 9 मंत्री मात्र मान मंत्रिमंडल में

पंजाब कैबिनेट विस्तार में शामिल किए जाने वाले नए मंत्रियों के नामों का अभीतक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार की चर्चा को लेकर ही सीएम भगवंत मान पिछले हफ्ते आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली पहुंचे थे और वहां इस चर्चा में मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई है। हालांकि, विपरीत इसके सीएम मान ने इस सवाल के जवाब में कहा।

कि अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक में कैबिनेट विस्तार के बारे में कोई भी चर्चा होने से इनकार किया है। आपको बता दें कि शुरुआती तौर पर पंजाब कैबिनेट में 10 मंत्री शामिल थे, लेकिन कुछ समय पहले ही भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को सीएम मान द्वारा हटाए जाने के बाद कैबिनेट में फिलहाल सिर्फ 9 मंत्री शामिल हैं।

5 से 6 विधायक ले सकते मंत्री पद की शपथ

आज होने वाले पंजाब कैबिनेट विस्तार के मद्देनज़र सूत्रों के हवाले से महिला विधायक समेत कुल 5 से 6 नए मंत्रियों के सोमवार को शपथ लेने की संभावना है। आपको बता दें कि वर्तमान में भगवंत मान सरकार में डॉ बलजीत कौर एकमात्र महिला मंत्री हैं। अब कैबिनेट विस्तार के तहत अमृतसर पूर्व की विधायक जीवनजोत कौर और जगराव की विधायक सर्वजीत कौर मनुके उन नामों में शामिल हैं।

जो नए महिला मंत्री के रूप में सामने आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा, अमृतसर दक्षिण से विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर, गुरु हर सहाय से विधायक फौजा सिंह सराय और समाना के विधायक चेतन सिंह जोरामाजरा के नामों की चर्चा भी मंत्री पद के लिए जारी है।

सूत्रों से प्राप्त एक अन्य सूचना की मानें तो गुरु हरसहाय विधायक फौजा सिंह सारारी, खरड़ विधायक अनमोल गगन मान और अमृतसर दक्षिण के विधायक डॉ इंद्रबीर सिंह निज्जर के नामों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन आधिकारिक रूप से नामों की पुष्टि ना होने के चलते अभी अंतिम रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल, शाम 5 बजे मंत्रियों के नाम आधिकारिक रूप से सामने आ जाएंगे।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story