×

Punjab Election 2022: पंजाब में AAP के सीएम उम्‍मीदवार होंगे भगवंत मान, जानें इनके बारे में

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का सीएम कैंडिडेट भगवंत मान का बनना तय माना जा रहा है। जल्द सीएम अरविंद केजरीवाल उनके नाम का एलान कर सकते हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 18 Jan 2022 6:39 AM GMT
Punjab Election 2022: पंजाब में AAP के सीएम उम्‍मीदवार होंगे भगवंत मान, जानें इनके बारे में
X

भगवंत मान (फाइल फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Vidhan Sabha Chunav) को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। इस साल पहली बार आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। ऐसे में AAP का मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन होगा, इसे लेकर अटकलें जारी हैं। लेकिन इस बीच इस रेस में जो सबसे पहला नाम ऊपर आ रहा है, वह भगवंत मान (Bhagwant Mann) का है। माना जा रहा है कि आज अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) उनके नाम का एलान कर सकते हैं।

दरअसल, कहा जा रहा है कि लोगों से फोन पर आए कॉल और मैसेज में सीएम उम्मीदवार के लिए भगवंत मान (Bhagwant Mann) का नाम ही सबसे आगे रहा है। बात करें भगवंत मान की तो पंजाब की सियासत में आने से पहले ही वह अपने परिवार को छोड़ चुके हैं। 2015 में उनका तलाक हो गया था, जबकि अब उनके बच्चों से भी उनकी बातचीत नहीं होती। उनके दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की हैं, जो विदेश में रहते हैं। एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वह अपनी फैमिली को समय नहीं दे पाते थे, जिसके बाद आपसी सहमति से उन्होंने पत्नी संग अपनी राहें अलग कर लीं।


कॉमेडी जगत में थे काफी मशहूर

भगवंत मान (Bhagwant Mann) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ही पंजाब सीएम का चेहरा बनाने की पेशकश की थी। आम आदमी पार्टी की ओर से उन्हें साल 2017 में पंजाब प्रमुख बनाया गया था। बता दें कि पॉलिटिक्स में एंट्री से पहले भगवंत मान कॉमेडी जगत में काफी मशहूर नाम थे। लेकिन कॉमेडियन का सफर खत्म कर उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर राजनीति में एंट्री की।

सभी 117 सीटों पर 20 फरवरी को होगी वोटिंग

आपको बता दें कि पंजाब में एक चरण में ही वोटिंग होगी। राज्य के सभी 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान प्रस्तावित हैं। जबकि भी राज्यों के साथ 10 मार्च को इलेक्शन के रिजल्ट जारी किए जाएंगी। पहले राज्य में चुनाव 14 फरवरी को होने थे, लेकिन गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों का पंजाब में 14 फरवरी के बजाय 20 फरवरी को मतदान कराने का आग्रह स्वीकार कर लिया है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story