×

Punjab Election 2022: मतदान के बीच पूर्व सीएम बादल का चन्नी पर तंज, बोले – सीएम चन्नी की लॉटरी लग गई थी

Punjab Election 2022 : पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज कसा है।

Krishna Chaudhary
Report Krishna ChaudharyPublished By Ragini Sinha
Published on: 20 Feb 2022 9:55 AM GMT
Punjab Election 2022
X

मतदान के बीच पूर्व सीएम बादल का सीएम चन्नी पर तंज

Punjab Election 2022 : पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। राज्य के तमाम दिग्गज सियासतदां अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान के बीच नेताओं की जुबानी जंग भी जारी है। शिरोमणि अकाली दल के वयोवृध्द दिग्गज नेता औऱ पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वो एकबार फिर लंबी विधानसभा सीट से अकाली उम्मीदवार हैं। वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे अकाली नेता ने अपने प्रतिद्वंदियों पर जमकर हमला बोला।

सीनियर बादल का सीएम चन्नी औऱ आप पर निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज कसा है। सीनियर बादल ने चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने पर कहा कि उनकी तो लॉटरी लग गई है। दरअसल चन्नी कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद सीएम बनाए गए थे। उन्हें नवजोत सिध्दू समेत पंजाब कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता को दरकिनार करते हुए सीएम की कुर्सी पर बैठाया गया था।

'आप' का पंजाब से कोई वास्ता नहीं

प्रकाश सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी पर भी जोरदार हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री ने मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आप का पंजाब से कोई वास्ता नहीं है। न ही उनको पंजाब के बारे में कुछ पता है। हमे पंजाब की एक एक इंच जमीन के बारे में पता है। बता दें कि आप ने 2017 में अकाली दल को किनारे लगाते हुए राज्य में कांग्रेस के बाद दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी। इस बार भी अकाली दल के बजाय राजनीतिक जानकार आम आदमी पार्टी को कांग्रेस के सामने मुकाबले में अधिक वजन दे रहे हैं। ये बात कांग्रेस भी समझ रही है। यही वजह है कि कांग्रेस और अकाली नेतृत्व द्वारा लगातार आप और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला जा रहा है।

10 मार्च को आएगा रिजल्ट

बता दें कि पंजाब का चुनाव परिणाम 10 मार्च को अन्य चार राज्यों के साथ आएगा। पंजाब में इस बार कई सीटों पर पंचकोणीय मुकाबले के आसरा हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलावा शिअद बसपा गठबंधन, भाजपा गठबंधन और संयुक्त समाज मोर्चा चुनावी अखाड़े में है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story