×

Punjab Election Result 2022: रूझानों में कांग्रेस का सूफड़ा साफ, कल इस्तीफा दे सकते हैं CM चन्नी

Punjab Election Result 2022: चुनावी राज्य पंजाब में बड़ा उलटफेर हुआ है। दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी कांग्रेस का सूफड़ा साफ कर दिया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 10 March 2022 8:51 AM GMT
cm channi
X

सीएम चरण जीत सिहं चन्नी (फोटो-सोशल मीडिया)

Punjab Election Result 2022: देश में आज पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों का दिन है। चुनावी राज्य पंजाब में बड़ा उलटफेर हुआ है। दिल्ली की तर्ज पर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी कांग्रेस का सूफड़ा साफ कर दिया है। अब तक के रूझानों में प्रचंड बहुमत हासिल करती नजर आ रही आप ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया है।

पांच साल पहले अकाली भाजपा सरकार को जबरदस्त बहुमत के साथ उखाड़ फेंकने वाली कांग्रेस के पैर इस विधानसभा में खूद उखड़ चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नी ने कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि कल ही वो अपना इस्तीफा(CM Channi Ka Istifa) भी राज्यपाल को सौंप सकते हैं।

सिध्दू ने आप को दी बधाई

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवोजित सिंह सिध्दू ने रूझानों में अपनी पार्टी की खास्तहालत को देखते हुए हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने पंजाब में पहली बार विराट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही आम आदमी पार्टी को जीत के लिए बधाई भी दी है।

पीसीसी चीफ ने ट्वीट करते हुए कहा कि जनता की आवाज, भगवान की आवाज है। मैं पंजाब के लोगों का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं.... आप को बधाई। बता दें कि सिध्दू की हालात खूद उनके सीट पर बेहद खराब है।वो अमृतसर ईस्ट सीट से चुनाव लड़ रहे सिध्दू तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

प्रचंड बहुमत की ओर आप

अब तक के आए रूझानों ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की पटकथा लिख दी है। आप पंजाब में फिलहाल 90 का आंकड़ा पार करती नजर आ रही है। जो कि 117 सदस्यीय विधानसभा में प्रचंड से भी बड़ा बहुमत है। वहीं सत्ताधारी कांग्रेस 20 से नीचे लुढ़क चुकी है। वहीं अन्य दल दहाई का आंकड़ा छूने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी अपनी दोनों सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आप की आंधी में पंजाब की सियासत के कई दिग्गज हांफते नजर आ रहे हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story