×

Punjab Elections 2022: पंजाब की सभी सीटों पर मतदान संपन्न, 1304 उम्मीदवारों की सियासी किस्मत EVM में हुई लॉक

पंजाब में सहज मतदान के लिए चुनाव आय़ोग द्वारा कई उपाए किए गए थे। पूरे राज्य में 14,751 जगहों पर 24,740 पोलिंग बूथ बनाए गए थे।

Krishna Chaudhary
Report Krishna ChaudharyPublished By Divyanshu Rao
Published on: 20 Feb 2022 2:45 PM GMT
Punjab Election 2022
X

मतदान की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Punjab Elections 2022: पंजाब में चुनावी गतिविधियों का शोर आज शाम थम गया। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सभी 117 सीटों पर मतदान आज संपन्न हुआ। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक शातिपूर्ण ढंग से हुआ। इस दौरान मतदाताओं में खास उत्साह देखा गया है। उन्होंने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़े के अनुसार शाम पांच बजे तक पंजाब में 63.44 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बार कुल 1304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमे 93 महिला प्रत्याशी और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। राज्य के 2.14 करोड़ मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत रविवार को ईवीएम में लॉक कर दिया।

मतदान के लिए की गई थी विशेष व्यवस्था

पंजाब में सहज मतदान के लिए चुनाव आय़ोग द्वारा कई उपाए किए गए थे। पूरे राज्य में 14,751 जगहों पर 24,740 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इन जगहों पर पुलिस का सख्त पहरा लगाया था। मतदान के दौरान राज्य के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश दिया गया था। इसके लिए श्रम विभाग ने आदेश जारी किए थे। हालांकि मतदान के दौरान कई जगह वोटिंग मशीन ईवीएम में कुछ तकनीकी खामी आने के कारण कई जगह वोटिंग प्रभावित हुई। छिट पुट घटनाओं को छोड़ दें तो मतदान शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

मतदान की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

पंजाब की सियासी स्थिति

पंजाब में इस बार कई सीटों पर पंचकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी कांग्रेस और अलावा मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के अलावा अकाली बसपा गठबंधन, भाजपा गठबंधन और किसानों की संयुक्त समाज मोर्चा चुनावी मैदान में है। बीजेपी इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिअद संयुक्त के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में हैं।

पंजाब का पिछला परिणाम

पंजाब में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 10 साल से सत्ता पर काबिज शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन को उखाड़ फेंका था। पार्टी ने 117 में से 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी और कैप्टन अमरिंदर सिंह दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। जबकि सत्ताधारी गठबंधन महज 18 सीटों पर सिमट कर रह गया था।

अकाली दल को 15 और बीजेपी को तीन सीटें आईं थीं। अकाली दल मुख्य विपक्षी दल का ओहदा भी नहीं बचा पायीं। आम आदमी पार्टी ने 20 सीटों पर जीत हासिल करते हुए पंजाब में नंबर दो पार्टी बनकर उभरी। ऐसे में 10 मार्च को आने वाले नतीजे बताएंगे कि इस बार पंजाब की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगती है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story