×

Punjab : गिरफ्तार हुए सुखपाल सिंह खैरा, ड्रग्स मामले में ईडी ने लिया ये सख्त एक्शन

Punjab : पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने जालंधर से गिरफ्तार किया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 11 Nov 2021 12:28 PM GMT
sukhpal singh khaira
X

पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा (फोटो- सोशल मीडिया)

Punjab : बीते कुछ दिनों ही आम आदमी पार्टी(AAP) छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। कांग्रेसी नेता सुखपाल सिंह खैरा को सन् 2015 के ड्रग्स स्मगलिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने जालंधर से गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय ने ये कार्रवाई की है।

साल 2015 के ड्रग्स स्मगलिंग के एक मामले को लेकर ईडी ने सुखपाल खैरा को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। बता दें, सन् 2015 में पंजाब के फाजिल्का के एक ड्रग तस्करी मामले में सुखपाल खैरा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। जिसकी जांच कर रही ईडी ने ये सख्त कदम उठाया है।

सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी

जानकारी देते हुए बता दें, कि अभी करीब तीन सप्ताह पहले ही पंजाब विधानसभा अध्यक्ष ने भोलाथ के विधायक सुखपाल सिंह खैरा का आप पार्टी से इस्तीफा स्वीकार किया था। सुखपाल खैहरा कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद दिसंबर 2015 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और 2017 में कपूरथला की भोलाथ विधानसभा सीट से चुने गए थे।

फिर इसके बाद साल 2018 में पंजाब विधानसभा के विपक्ष के नेता पद से उन्हें बेवजह हटा दिए जाने के बाद, उन्होंने आम आदमी पार्टी के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। इसी मामले में जनवरी 2019 में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

आपको बता दें, इससे पहले भी ईडी ने मार्च के महीने में सुखपाल सिंह खैरा के घर के साथ-साथ 10 अन्य जगहों पर छापा मारा। ईडी ने सुखपाल सिंह खैरा के घर के अलावा पंजाब और दिल्ली में उनके कई ठिकानों पर छापे मारे थे। वैसे भी ये कोई पहली बार नहीं है। सुखपाल सिंह खैरा पहले भी कई विवादों में घिरे रह चुके हैं।

सन् 2015 के मामले में सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ मादक पदार्थों यानी ड्रग्स स्मगलिंग की तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कुछ ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी के बाद फाजिल्का कोर्ट ने सुखपाल खैरा को समन जारी किया था। जिसमें ये आरोप लगा था कि सुखपाल खैरा तस्करों से अपने निजी सचिव के फोन से बात करते थे। जिसके चलते उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया है।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story