×

पंजाब में बड़ा फैसला: 1 करोड़ का मुआवजा पुलिस परिवार को, ड्यूटी के दौरान मौत होने पर मिलेगी ये राशि

Punjab Police: पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत होने के कंडीशन पर उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा देने का निर्णय किया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 21 April 2022 5:20 AM GMT
Punjab Police
X

पंजाब पुलिस (फोटो-सोशल मीडिया)

Punjab Police: पंजाब सरकार ने पुलिस कर्मचारियों के परिवार का ध्यान रखते हुए बड़ा एलान किया है। पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत होने के कंडीशन पर उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा देने का निर्णय किया है। इस बारे में जानकारी पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्चुअल मीटिंग में दी।

इसके साथ ही पंजाब पुलिस के भले के लिए एक और बड़ा फैसला लेते हुए पंजाब सीएम ने इस वित्तीय साल से पुलिस कल्याण फंड को बढ़ाने का एलान किया है। जोकि पहले 10 करोड़ हुआ करता था, वो अब 15 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

सीएम भगवंत मान ने पंजाब पुलिस का मनोबल बढ़ाते हुए उनको देश की सर्वोत्तम पुलिस फोर्स में से एक बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने पूरे सहृदय यत्नों और ईमानदारी से ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया है। साथ ही उन्होंने पुलिस को लोगों के साथ विनम्रता से पेश आने के लिए भी कहा है।

बता दें, इस वर्चुअल मीटिंग में मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए वेणू प्रसाद, प्रमुख सचिव गृह अनुराग वर्मा और डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब वी. के. भावरा भी उपस्थित थे। साथ ही इस बैठक में सीएम मान ने माफियाओं, गैंगस्टरों, नशा, आतंकवाद, गैर-कानूनी माइनिंग और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कोई लिहाज न बरतने के सख्त से सख्त निर्देश दिए हैं।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पुलिस की नौकरी चुनौतीपूर्ण और बहुत सख्त है और बढ़िया कारगुजारी के बाद भी पुलिस को लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ता है। वहीं सीएम मान ने पंजाब पुलिस के कार्य और उनकी भूमिका की सराहना भी की है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story