×

Punjab News: संविदाकर्मियों को भगवंत मान सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, होगी नौकरी पक्की

Punjab News: पंजाब सीएम भगवंत मान ने एक ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कार्यरत हजारों संविदा कर्मचारियों की नौकरी पक्की की जाएगी।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyPublished By Deepak Kumar
Published on: 22 March 2022 11:00 AM GMT
Bhagwant Mann
X

भगवंत मान। (Social Media) 

Punjab News: अभूतपूर्व जनादेश के साथ सत्ता में आए मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने तोहफों का पिटारा पंजाबियों के लिए खोल दिया है। सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) सत्ता संभालने के साथ ही लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक और बड़ा फैसला लिया है। पंजाब में कार्यरत हजारों संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उन्होंने ऐलान किया कि 35 हजार संविदाकर्मियों की नौकरी पक्की की जाएगी।

नौकरियों को लेकर बड़ा ऐलान

पंजाब के युवाओं में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में पंजाब युवा हमेशा देश छोड़कर विदेशों में बसने की फिराक में रहते हैं। आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान इस दुखती रग को पकड़ते हुए बड़े वादे किए। सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने अपना वादा निभाते हुए पहला बडा फैसला रोजगार को लेकर लिया। कैबिनेट विस्तार के बाद अपनी पहली बैठक में उन्होंने 25 हजार सरकारी पदों पर भर्तियां निकालने का ऐलान किया।

सफल कॉमेडियन से सफल राजनेता बने भगवंत मान ने इन भर्तियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन भर्तियों में लिस महकमे के लिए 10 हजार पद शामिल हैं। जबकि 15 हजार में अलग – अलग विभागों के पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती प्रकिया एक महीने के भीतर चालू हो जाएगी।

23 मार्च को छुट्टी

शहीद ए आजम भगत सिंह (Shaheed e Azam Bhagat Singh) को बेहद मानने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक और बड़ा घोषणा की। उन्होंने 23 मार्च को पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया। दरअसल, इसी दिन अंग्रेजों ने भगत सिंह, राजगुरू औऱ सुखदेव को फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया था। इसके अलावा मान पंजाब विधानसभा में शहीद ए आजम भगत सिंह और संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पास कर चुके हैं।

इससे पहले सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) चुनाव जीतने के तुरंत बाद ऐलान कर दिया था कि अब सरकारी दफ्तरों में भगत सिंह और भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें लगेंगी। इसके अलावा उन्होंने सीएम पद की शपथ भी भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में जाकर लीं। बता दें कि पंजाब में आप ने 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य की राजनीति में ऐतिहासिक सफलता पाई है। यही वजह है कि आप सरकार पर जनता के उम्मीदों का पहाड़ भी है। वो इन उम्मीदों पर कितना उतर पाते हैं फिलहाल तो ये भविष्य के गर्भ में है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story