×

Punjab News: विधायकों की पेंशन काट कर इतनी रकम बचाएंगे सीएम मान, कर्ज में डूबा है पंजाब

Punjab News: पंजाब को कर्ज (Punjab is in debt) से उबारने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दिशा में पहला कदम उठाते हुए सभी वर्तमान एवं पूर्व विधायकों की पेंशन पर कैंची चला दी है।

Krishna Chaudhary
Published on: 26 March 2022 9:19 AM GMT
CM Bhagwant Mann
X

मुख्यमंत्री भगवंत मान (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Punjab News: कभी देश का सबसे खुशहाल और समृध्द राज्य रहा पंजाब (Punjab) अब जबरदस्त आर्थिक तंगी की दौर से गुजर रहा है। खेती किसानी के लिए पहचाने जाने वाले इस राज्य पर करीब तीन लाख करोड़ रूपये का भारी भरकम कर्ज है। पंजाब को कर्ज (Punjab is in debt) के इस मकडजाल से बाहर निकालना नई नवेली आप सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने इस दिशा में पहला कदम उठाते हुए सभी वर्तमान एवं पूर्व विधायकों की पेंशन पर कैंची चला दी है। इससे पंजाब के खजाने पर पांच साल में 80 करोड़ रूपये का बोझ कम होगा।

विधायिका से आर्थिक सुधार की शुरूआत

पंजाब में ऐतिहासिक जनादेश के साथ सत्ता पर आसीन हुई आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने राज्य की आर्थिक तंगहाली को दूर करने की दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने इसकी शुरूआत विधायिका से की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के वर्तमान एवं पूर्व विधायकों की पेंशन में कटौती (Pension of former MLAs cut) करने के साथ –साथ उनके परिवारों को दिए जाने वाले भत्तों में भी कटौती करने का निर्णय लिया है। मान सरकार के इस फैसले के बाद अब वर्तमान एवं पूर्व विधायकों को केवल एक कार्यकाल के लिए पेंशन मिलेगी, भले ही वों कई बार चुनाव जीत दर्ज कर चुके हों।

पंजाब को होगी करोड़ों की बचत

राज्य सरकार के इस फैसले से कर्ज के बोझ तले दबे पंजाब को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। दरअसल मौजूदा समय में पंजाब में कई ऐसे राजनेता हैं जो लाखों रूपये पेंशन के तौर पर उठा रहे हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम है छह बार चुनाव जीते पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल, लाल सिंह और सरवन सिंह फिल्लौर का, जिन्हें हर माह 3 लाख 25 हजार रूपये पेंशन के तौर पर मिलते हैं। वहीं रवि इंदर सिंह और बलविंदर सिंह को हर माह 2 लाख 75 हजार रूपये पेंशन के रूप में मिलती है। इसी प्रकार पंजाब में 10 बार विधायकी का चुनाव जीत चुके नेताओं की पेंशन 6 लाख 62 हजार प्रतिमाह है।

पंजाब सरकार (Punjab Government) के नए आदेश के बाद अब सभी वर्तमान औऱ पूर्व के विधायकों को 75 हजार रूपये बतौर पेंशन के रूप में मिलेगी। इससे राज्य को पांच साल में 80 करोड़ रूपये की बचत होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फैसले के समर्थऩ में दलील देते हुए कहा कि अब पंजाब में हजारों करोड़ रूपये की रकम जनता के हित में खर्च होगी। बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद पंजाब में 325 पूर्व विधायक पेंशन स्कीम में शामिल हैं।

प्रकाश सिंह बादल ने छोड़ चुके हैं पेंशन

पंजाब के सबसे उम्रदराज नेता और पांच बार राज्य की बागडोर संभाल चुके पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल (Former CM Parkash Singh Badal) 11 बार विधानसभा की दहलीज पार कर चुके हैं। पंजाब की मजबूत पंथक राजनीति के सबसे बड़ा चेहरा रहे प्रकाश सिंह बादल इस बार पहली दफा अपनी पारंपरिक सीट लंबी से चुनाव हार गए थे। वे पूर्व विधायक के तौर मिलने वाली पेंशन को पहले ही छोड़ चुके हैं। चुनाव हारने के बाद उन्होंन पंजाब सरकार औऱ विधानसभा अध्यक्ष से पूर्व विधायक के तौर मिलने वाली पेंशन को जनता की भलाई में खर्च करने का अनुरोध किया था।

पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल: Photo - Social Media

सीएम मान ने पीएम मोदी से मांगी मदद

आम पंजाबियों के उम्मीदों की लहर पर सवार होकर सत्ता में काबिज हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब की तंगहाल अर्थतंत्र को अपने लिए सबसे बड़ी चुनौती मान रहे हैं। दरअसल, जिस तरह के वायदे उन्होंने कई उसके लिए काफी धन की जरूरत है। तीन लाख करोड़ रूपये के कर्ज में दबे पंजाब के सामने चुनौतियों का पहाड़ है। ऐसे में बीते दिनों सत्ता संभालने के बाद नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से अपनी मुलाकात के दौरान सीएम भगवंत मान ने उनसे आर्थिक मदद की मांग की। सीएम मान ने केंद्र सरकार से 2 साल तक 50 हजार करोड़ रूपये का वित्तीय पैकेज पंजाब को देने की मांग की।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story