×

AAP का सीएम चेहरा भगवंत मान आज करेंगे राज्यपाल से भेंट, पंजाब में सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा

Punjab News: भगवंत मान आज राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

Rajat Verma
Written By Rajat VermaPublished By Monika
Published on: 12 March 2022 3:32 AM GMT
bhagwant mann
X

भगवंत मान (फोटो : सोशल मीडिया ) 

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), भगवंत मान (Bhagwant Mann) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की अगुवाई में आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रचंड बहुमत हासिल की है। जिसके चलते अब दिल्ली के अतिरिक्त पंजाब आम आदमी पार्टी की सत्ता वाला दूसरा प्रदेश होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों मे से 92 पर जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत से अपनी सरकार बनाई है। इसी के मद्देनज़र पंजाब में आप का मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत मान शनिवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Governor Banwarilal Purohit) से भेंट करेंगे तथा उन्हें 92 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपते हुए सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

पंजाब सहित उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में आयोजित हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम में आम आदमी पार्टी ने पंजाब तो वहीं भाजपा अन्य सभी 4 राज्यों में बहुमत हासिल करने में सफल रही।

पंजाब में आम आदमी पार्टी को जीत पर भगवंत मान ने अपने अभिभाषण में कहा था कि-"जिन लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट नहीं दिया है, उनका भी तहे दिल से शुक्रिया। मैं कुछ विशेष लोगों का नहीं बल्कि पूरे पंजाब का सीएम बनके दिखाऊंगा।"

भगवंत मान द्वारा राज्यपाल से मुलाकात और सरकार बनाने की दावेदारी पेश करने के बाद ज़ल्द ही मंत्रिमंडल निस्तारण और शपथ ग्रहण सम्बंधी अन्य कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार कर ली जाएगी।

सबसे बड़ा उलटफेर पंजाब में

पांच राज्यों के हुए इस चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर पंजाब में ही देखने को मिला, जहां कैप्टन अमरिंदर सिंह, विक्रम मजीठिया, नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल जैसे बड़े-बड़े नाम और पंजाब राजनीति के दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरवाल ने चुनाव से पहले से इन बड़े नेताओं के हार का दावा ठोंक दिया था।


Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story