×

Punjab News Today: भगवंत मान के एक्शन पर बोले केजरीवाल, मेरी आंखों में आंसू आ गए

Punjab News Today: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने इस कार्रवाई पर ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, मुझे भगवंत मान पर गर्व है।

Krishna Chaudhary
Published on: 24 May 2022 12:57 PM GMT
Delhi CM Arvind Kejriwal praised for action against corruption by Chief Minister Bhagwant Mann
X

 मुख्यमंत्री भगवंत मान- सीएम अरविंद केजरीवाल: Photo - Social Media

Punjab News Today: पंजाब में अपार जनसर्मथन के साथ सत्ता में आई आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ घोषित जीरो टोलरेंस की नीति (zero tolerance policy) पर अमल करते हुए अपने एक कैबिनेट मंत्री पर सख्त एक्शन लिया है। पंजाब सरकार (Punjab Government) में स्वास्थय मंत्री डॉ विजय सिंगला (Health Minister Dr Vijay Singla) को पद से बर्खास्त कर मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दे दिया है। मान के इस कदम पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।

मान के एक्शन पर बोले केजरीवाल

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने इस कार्रवाई पर ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, मुझे भगवंत मान पर गर्व है। उनकी कार्रवाई से मेरी आंखों में आंसू आ गए। पूरा देश आज आम आदमी पार्टी पर गर्व महसूस कर रहा है। दिल्ली सीएम यह ट्वीट भगवंत मान के उस ट्वीट के जवाब में किया है, जिसमें पंजाब सीएम कहते हैं, आम आदमी पार्टी का जन्म ईमानदार सिस्टम कायम करने के लिए हुआ है। अरविंद केजरीवालजी ने हमेशा कहा है कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे चाहे कोई अपना हो या बेगाना। स्वास्थय मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार (Corruption) सबूत मिलते ही तुरंत बर्खास्त किया...साथ ही एफआईआर के आदेश दिए।

इसके आगे दिल्ली सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने साबित कर दिया है कि चाहे गर्दन कट जाए पर पूरे देश से कभी गद्दारी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इस करप्शन के बारे में किसी को नहीं पता था, न विपक्ष को और न मीडिया। मान चाहते तो सेटिंग करके इसे दबा सकते थे, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने खुद अपने मंत्री के खिलाफ एक्शन लिया. भगवंत पूरे पंजाब और पूरे देश को आपके ऊपर गर्व है।



बर्खास्त मंत्री गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री के पद से हाथ धोने वाले डॉ विजय सिंगला को पंजाब पुलिस की एंटी करप्शन विंग ने अरेस्ट कर लिया है। उन्हें फिलहाल मोहाली के फेज 8 पुलिस थाने में रखा गया है। जहां स सिंगला से विजिलेंस की टीम पूछताछ कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री की छुट्टी करने के बाद सीएम भगवंत मान ने मंत्रियों की बैठक बुलाई है, जिसमें नए स्वास्थय मंत्री पर निर्णय लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि सरकार से निकालने के बाद उन्हें पार्टी से भी निकाला जा सकता है। ऐसी मांगे आनी भी शुरू हो गई हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश चड्‌ढा और अनमोल गगन मान ने कहा कि सिंगला को पार्टी से भी बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान- सीएम अरविंद केजरीवाल: Photo - Social Media

कार्रवाई पर कांग्रेस बंटी

पंजाब में आंतरिक उथलपुथल से गुजर रही मुख्य विपक्ष कांग्रेस इस कार्रवाई पर भी बंटी नजर आई। जेल में बंद निवर्तमान पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के कैंप ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई दी है। साथ ही पिछले सरकार के घोटालेबाज मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करन की मांग भी की है। इसके अलावा पूर्व आप नेता और मौजूद कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने भी इसे बोल्ड फैसला बताते हुए पंजाब सीएम की तारीफ की है। वहीं चन्नी सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस नेता राजकुमार वेरका ने इस पूरे घटनाक्रम को कमीशन का झगड़ा बताया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में पंजाब की आप सरकार में किसी मंत्री को कमीशन मांगने का हक नहीं है। यहां केजरीवाल की अपनी टीम बैठे कमीशन मांगने के लिए।

बीजेपी (BJP) की प्रतिक्रिया

स्वास्थय मंत्री पर की गई कार्रवाई पर बीजेपी ने भी प्रतिक्रिया दी है। पंजाब भाजपा के नेता फतेहजंग बाजवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर इस तरह के काम कर रही है। यदि केस दर्ज किए जाने के बाद विजय सिंगला को सजा दिलाई जाती है, तभी माना जाएगा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story