सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड सच: कनाडा से रची गई साजिश, गोल्डी ने चलवाई गोलियां

Sidhu Moose Wala Murder Case Truth: पंजाब के मशहूर गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई है। संगीत प्रेमियों में शोक की लहर छा गई है।

Network
Newstrack Network
Published on: 29 May 2022 3:33 PM GMT (Updated on: 29 May 2022 3:35 PM GMT)
Sidhu Moose Wala Murder Case Truth
X

Sidhu Moose Wala Murder Case Truth Photo - Social Media

Sidhu Moose Wala Murder Case Truth: पंजाब के मशहूर गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (sidhu moose wala latest news) की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई है। संगीत प्रेमियों में शोक की लहर छा गई है। अपने गीतों के माध्यम से गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता मूसेवाला की हत्या से पंजाब के लोगों को गहरा सदमा लगा है। मानसा में अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। गंभीर रूप से घायल सिद्धू मूसेवाला को मानसा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लोकप्रिय गायक व नेता को मृत घोषित कर दिया। उन पर हमले में दो अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। हमले के समय सिद्धू मूसेवाला खुद अपनी गाड़ी ड्राइव कर रहे थे।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या का सच

आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक बड़ी खबर सामने आई है, कनाडा के खूंखार गैंगेस्टर गोल्डी ने सिद्धू मूसेवाला हत्या की जिम्मेदारी ली है। बीते दिन ही सिद्धू मूसेवाला समेत कुल 424 लोगों की पुलिस सुरक्षा पंजाब सरकार ने वापस ले ली है और यह घटना सुरक्षा वापस लेने के एक दिन बाद घटित हुई है।

ज़ाहिर है कि सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ही कांग्रेस का दामन थामा था और विधानसभा चुनाव में मानसा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। पंजाब विधानसभा चुनाव में सिद्धू मूसेवाला को आप के डॉ विजय सिंगला ने 63,323 मतों के अंतर से हराया था।

मानसा जिले के एक गांव मूसा के रहने वाले सिद्धू मूसेवाला पिछले साल नवंबर में काफी धूमधाम से कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने उन्हें मनसा विधानसभा क्षेत्र से टिकट देने के चलते मनसा के तत्कालीन कांग्रेस विधायक ने कांग्रेस के खिलाफ ही विद्रोह कर दिया था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद सिद्धू मूसेवाला ने विरोधी दलों के खिलाफ जमकर हमला बोला था।

सिद्धू मूसेवाला बेहद ही जाने माने सिंगर थे और उनके कई गाने बेहद ही लोकप्रिय रहे। सिद्धू मूसेवाला की असल लोकप्रियता उनके गानों के बदौलत ही रही। भारत के साथ ही उनके कई गानों ने दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story