×

Road Accident: कोहरे का कहर! पंजाब में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, चार पुलिस कर्मियों की मौत

Road Accident:

Jugul Kishor
Published on: 17 Jan 2024 5:20 AM GMT (Updated on: 17 Jan 2024 5:30 AM GMT)
Road Accident
X
दुर्घटनास्थल की तस्वीर (सोशल मीडिया)

Road Accident: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर बुधवार (17 जनवरी) को सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। पंजाब पुलिस की बस खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में पंजाब पुलिस के तीन जवानों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मुकेरियां, दसूया और जालंधर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक ये दर्दनाक हादसा भीषण कोहरे के कारण हुआ है।

पुलिस के मुताबिक जालंधर से पीएपी जवानों को लेकर बस गुरदासपुर जा रही थी। जब वह गांव एम्मा मांगट के पास पहुंची तो घने कोहरे के कारण चालक सड़क पर खड़ा ट्रेलर नहीं देख सका और बस उससे टकरा गई। हादसे में 4 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई और कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है, जहां कई घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

10 गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को दसूहा और जालंधर अस्पतालों में रेफर किया गया है। बस का ड्राइवर दोनों वाहनों के बीच बुरी तरह फंस गया था और बुरी तरह क्षतिग्रस्त बस के मलबे को काटकर उसे बाहर निकालने में एक घंटे से अधिक का समय लगा, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। बस में सवार दो अन्य कर्मियों को मुकेरियां अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने कहा कि घने कोहरे के कारण घटी घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में चार पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है। दस अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story