×

Punjab News : पूर्व 'माननीयों' और VVIP से वापस ली गई सुरक्षा, 16 को भगवंत मान लेंगे शपथ

Punjab News : पंजाब में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। पूर्व विधायकों और मंत्रियों से सुरक्षा वापस ली जा रही है।

aman
Written By aman
Published on: 12 March 2022 9:22 AM GMT (Updated on: 12 March 2022 9:31 AM GMT)
security withdrawn from former mlas ministers and vvips punjab news
X

Punjab News :

Punjab News : पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य में अब राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी के नेता और सीएम फेस भगवंत मान राज्यपाल से मिले। तो दूसरी तरफ, पूर्व विधायकों और मंत्रियों से सुरक्षा वापस ली जा रही है। पंजाब में चुनाव के रिजल्ट आने के बाद तेजी से घटनाक्रम बदल रहे हैं।

आज सुबह राज्यपाल से मुलाकात के बाद भगवंत मान ने पंजाब में नई सरकार गठन का दावा पेश किया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में कहा, कि 'वो 16 मार्च को भगत सिंह के गांव खटकर कला में शपथ लेंगे।' भगवंत ने आगे कहा, 'उनकी सरकार अच्छी कैबिनेट देगी। ऐसे फैसले पंजाब के हित में लिए जाएंगे जो अब तक नहीं लिए गए थे।' आप नेता ने आज राज्यपाल से मिलकर उन्हें समर्थन पत्र दिया। साथ ही उन्होंने, पंजाब के सभी लोगों को शपथ में आने का न्योता भी दिया है।

हमें चंडीगढ़ में कम से कम रहना है

इससे पहले, शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित 92 विधायकों की बैठक में भगवंत मान ने कहा था, पंजाब की नई सरकार अब चंडीगढ़ से नहीं, बल्कि राज्य के गांवों, वार्डों और मोहल्लों से चलेगी। साथ ही, उन्होंने चुनकर आए विधायकों से कहा, कि 'हमें चंडीगढ़ में कम से कम रहना है। हमें उस इलाके में जाकर काम करना है, जहां से हमने वोट मांगे थे।' मान ने आगे कहा, 'राज्य में ऐसी व्यवस्था लानी है जिसके बाद अब किसी भी व्यक्ति को काम करवाने के लिए चंडीगढ़ नहीं बुलाना पड़े। बल्कि, उनके इलाके में ही जाकर वहीं पर काम करने हैं।'

विधायकों की बैठक में ये दिया मंत्र

कल विधायकों की बैठक में भगवंत मान को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था। बैठक में भगवंत मान ने अपनी पार्टी के विधायकों को समझाया, कि वह रोजाना चार से पांच गांवों में अफसरों को साथ लेकर जाएं। वहां लोगों की दिक्कतों को सुनें। समस्या का मौके पर ही निपटारा करें।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story