UP Nikay Chunav 2023: सपा विधायक का आरोप, भाजपा विधायक खुलेआम बाट रही पैसा

Raebareli News: ऊँचाहार से सपा के विधायक मनोज कुमार पांडेय ने रायबरेली सदर से भाजपा विधायक आदिति सिंह पर वोटर्स को धमकाने और उन्हें पैसे बांटने का आरोप लगाया। उसके बाद वह धरने पर बैठ गए।

Narendra Singh
Published on: 2 May 2023 8:42 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: सपा विधायक का आरोप, भाजपा विधायक खुलेआम बाट रही पैसा
X
भाजपा विधायक के खिलाफ धरना देते सपा विधायक (Pic: Newstrack)

Raebareli News: निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी और भाजपा आमने-सामने आ गई। ऊँचाहार से सपा के विधायक मनोज कुमार पांडेय ने रायबरेली सदर से भाजपा विधायक आदिति सिंह पर वोटर्स को धमकाने और उन्हें पैसे बांटने का आरोप लगाया। उसके बाद वह धरने पर बैठ गए। अदिति सिंह ने इन आरोपों पर पलटवार करते हुए मनोज पांडे को जनता के बीच जाकर अपनी बात रखने की सलाह दे दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई शिकायत है तो प्रशासन से शिकायत करें।
ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज कुमार पांडेय भाजपा विधायक अदिति सिंह पर वोटर्स को पैसे बांटने के आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए।

सपा विधायक ने आरोप लगाया कि आदिति सिंह और उनके समर्थकों ने सोनिया नगर मोहल्ले में जाकर लोगों को पर्चे के साथ-साथ रुपए बांटे हैं। उन्होंने कहा कि जब लोगों ने इसका विरोध किया तो उनके समर्थकों ने उन्हें धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। सपा विधायक मनोज कुमार पांडे ने कहा कि पांच साल नगरपालिका इनके पास रही और इन्होंने अपना जेबी नगर पालिका अध्यक्ष बनाया हुआ था। पांच साल कोई काम नहीं किया। अब जब हवा समाजवादी पार्टी के पक्ष में चल रही है तो आदिति सिंह प्रशासन का सहारा लेकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही हैं।

उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र की हत्या है। खुलेआम मोहल्लों में पैसे बांटे जा रहे हैं। इससे पहले भी मैंने इसकी शिकायत प्रेक्षक से की। जिला प्रशासन को इससे अवगत कराया। फोन किया लेकिन मेरी शिकायत सुनी नहीं गई। भाजपा विधायक ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि अगर उन्हें कोई शिकायत है तो प्रशासन के बीच अपनी बात रखें। इस तरह आरोप लगाने से काम नहीं चलेगा। परसों चुनाव है बेहतर हो जनता के बीच जाकर अपनी बात रखें।

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष सरकार है। उनकी शिकायत पर मेरे वाहन की भी चेकिंग हुई। उन्होंने कहा कि जब लोग हारने लगते हैं तो इसी तरीके के आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पारसनाथ के समर्थन में सपा विधायक मनोज कुमार पांडेय जन समर्थन जुटा रहे हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी शालिनी कनौजिया के पक्ष में अदिति सिंह प्रचार कर रही हैं।

Narendra Singh

Narendra Singh

Next Story