×

Alwar Rape Case: रूह कांप उठेगी, जानें अलवर रेप कांड के बारे में, CBI करेगी जांच

Alwar Rape Case: आपकी रूह कांप उठेगी: राजस्थान के अलवर में एक मूकबधिर दिव्यांग लड़की के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने देश को हिला कर रख दिया हैं, अलवर में तिजारा फ्लाईओवर के नीचे खून से लतपथ और मरणासन्न अवस्था में एक नाबालिग दिव्यांग लड़की का शरीर बरामद हुआ।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Shashi kant gautam
Published on: 16 Jan 2022 4:41 PM GMT (Updated on: 16 Jan 2022 5:08 PM GMT)
rape case
X

रेप केस: Design Photo - Newstrack

Alwar Rape Case: राजस्थान के अलवर (Alwar of Rajasthan) में एक मूकबधिर दिव्यांग लड़की (deaf handicapped girl) के साथ हुई बलात्कार (rape incident) की शर्मनाक घटना के मामले में उच्च स्तरीय जांच और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर जनता और विपक्षी दलों ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार (Congress government) को घेर कर रखा हुआ है।

इसी के मद्देनज़र राजस्थान को अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) शासित कांग्रेस सरकार ने मामले की बेहतर पड़ताल के लिए सीबीआई को जांच (CBI probe) की कमान सौंपने का निर्णय लिया है तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि पीड़िता का परिवार जैसा और जिस प्रकार चाहेगा मामले की जांच पूर्ण रूप से उनकी सुविधानुसार होगी।

अलवर रेप केस (Alwar rape case)

बीते मंगलवार रात 11 जनवरी को राजस्थान के अलवर में तिजारा फ्लाईओवर के नीचे खून से लतपथ और मरणासन्न अवस्था में एक नाबालिग दिव्यांग लड़की का शरीर बरामद हुआ। मामले की जांच शुरू करने के पश्चात शुरुआती जांच के आधार पर पता चला कि दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म (rape with girl) कर अज्ञात हमलावरों ने उसके शरीर को पुल से नीचे फेंक दिया।

मौके पर अस्पताल पहुंचाने के बदौलत लड़की को बचाया जा सका तथा लड़की का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने रिपोर्ट के मुताबिक बताया कि दुष्कर्म के दौरान नाबालिग लड़की के गुप्तांग में नुकीली चीजें घुसाई गई थी जिससे उसके अंदरूनी अंगों में गंभीर चोटें (serious internal injuries) आईं है। लड़की का इलाज जयपुर के जेके लोन अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देख-रेख में चल रहा है।

भाजपा (BJP) ने सरकार को घेरा

राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की अध्यक्षता में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरने के साथ ही मामले में उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि-"एक ओर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) उत्तर प्रदेश में चुनाव के मद्देनज़र 'लड़की हूँ लड़ सकती हूँ' का नारा देती हैं, वहीं दूसरी ओर राजस्थान में उन्हीं की कांग्रेस सरकार महिलाओं को सुरक्षा (safety of women) नहीं प्रदान कर पा रही है तथा साथ ही प्रियंका गांधी ने इस घटना को नज़र अंदाज़ कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बदला बयान

अलवर में हुए इस रेप कांड को लेकर अलवर की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम (SP Tejaswini Gautam) के बयानों में भारी बदलाव नज़र आया है। एक ओर जहां पुलिस अधीक्षक ने दो दिन पूर्व बलात्कार की संभावनाओं को नकार दिया था वहीं आज पुलिस अधीक्षक ने दुष्कर्म की संभावनाओं को नकारने से मना करते हुए कहा कि मामले की जाँच अभी जारी है तथा रेप की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा रहा है, जांच के आधार पर जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story