Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में हंगामा, युवक ने किया सुसाइड का प्रयास, मची भगदड़

Bharat Jodo Yatra: यात्रा के अनंतपुरा इलाके में पहुंचते ही अचानक भगदड़ की स्थिति बन गई। लोगों ने राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा तोड़कर लोग राहुल के करीब पहुंच गए। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने रस्सा लगाकर लोगों को रोका।

Anant kumar shukla
Published on: 8 Dec 2022 4:34 AM GMT (Updated on: 8 Dec 2022 4:36 AM GMT)
Bharat Jodo Yatra youth attempted suicide in rajasthan
X

Bharat Jodo Yatra youth attempted suicide in rajasthan (Social Media) 

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी। यात्रा के अनंतपुरा इलाके में पहुंचते ही अचानक भगदड़ की स्थिति बन गई। लोगों ने राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा तोड़कर लोग राहुल के करीब पहुंच गए। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने रस्सा लगाकर लोगों को रोका। कोटा के अनंतपुरा में चल रही यात्रा के दौरान आज एक युवक ने खुद को आग लगाकर सुसाइड का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सही सलामत बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार युवक कांग्रेस की नीति से नाराज होकर ये कदम उठाया।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों से भी मिले और बच्चों से कहा कि आप ही देश का भविष्य हो...लव यू। भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह से 10 किमी की यात्रा पुरी की इसके बाद एयरपोर्ट पर चाय पीने के बाद फिर शुरू हो गई।

कोटा के अनंतपुरा मे उमड़ी भीड़ को राजस्थान के कद्दावर नेता और मंत्री शांति धारीवाल के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। शांति धारीवाल कोटा से ही विधायक हैं, और गहलोत के करीबी मंत्रियों में से एक हैं।

आज भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत सुबह लगभग 6.15 बजे कोटा के सूर्यमुखी हनुमान मंदिर से हुई। बिना किसी लंच ब्रेक के यात्रा में आज सुबह 11.30 खत्म हो जाएगी। कोटा में यात्रा कार्यक्रम में बदलाव कर कार्यक्रम को छोटा कर दिया गया है।

यात्रा में आज 24 किमी का सफर तय किया जाएगा। यात्रा का अतिम प्वाइंट भडाना है। बूंदी जिले के केशोरायपाटन में राहुल गांधी को रूकने के लिए कैंप बनाया गया है जहां वे दो दिन रूकेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज की यात्रा संपन्न होने के बाद राहुल गांधी रणथंभौर में सोनिया गांधी से मिलने जा सकते हैं।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story