×

Rajasthan Weather: जम गया रेगिस्तान!, सीकर के फतेहपुर में तापमान -4.7°C तक पहुंचा, पेड़-पौधों पर जमी बर्फ

Bone Chilling cold in Rajasthan: राजस्थान के कई इलाकों में ठंड से हालात डरवाने बने हुए हैं। रेगिस्तान में बर्फ की चादर देख हर किसी के ठंड में पसीने छूट जाए। पेड़-पौधों पर बर्फ जम गई हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 15 Jan 2023 8:33 AM GMT
Bone Chilling cold in Rajasthan
X

Bone Chilling cold in Rajasthan (Social Media)

Bone Chilling cold in Rajasthan: पूरे उत्तर भारत के लोगों को एक बार फिर हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली हुई थी। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक बार फिर ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। जो अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही जारी रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड की वापसी होने वाली है। राजस्थान के कई इलाकों में ठंड से हालात डरवाने बने हुए हैं। रेगिस्तान में बर्फ की चादर देख हर किसी के ठंड में पसीने छूट जाए। पेड़-पौधों पर बर्फ जम गई हैं। रविवार सुबह राजस्थान के सीकर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से काफी नीचे देखने को मिला।

4.7 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान:

बता दें राजस्थान में सबसे ठंडा शहर चूरू को माना जाता है। लेकिन पिछले कुछ सालों से चूरू से भी ज्यादा ठंड सीकर के फतेहपुर में पड़ रही है। इसके अपने कई वैज्ञानिक कारण हो सकते हैं, लेकिन राजस्थान के शेखावाटी के लोगों की ठंड से धूजणी छूट रही हैं। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान -4.7 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे में आने वाले दो-तीन दिन में इसके और भी नीचे जाने के आसार बने हुए हैं। सीकर के फतेहपुर में एक दिन पहले न्यूनतम तापमान -3.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इसका मतलब सिर्फ एक दिन में ठंड ने अपना खूब प्रकोप दिखाया हैं।

रेगिस्तान बन गया बर्फिस्तान!

राजस्थान को रेगिस्तान के लिए जाना जाता है। लेकिन पिछले कुछ सालों से यहां सबसे अधिक ठंड पड़ने लग गई है। पिछले दो दिन से पड़ रही कड़ाके ठंड से हॉस्पिटलों में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग सर्दी से जगह-जगह जमी बर्फ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। खुले मैदानों में दूर-दूर तक बर्फ की चादर देखने को मिली। लोग अपने घर के बाहर खड़े वाहनों पर जमी बर्फ की फोटो शेयर कर रहे हैं। पेड़-पौधों और खेतों की तारबंदी पर जमी बर्फ की फोटो काफी डरावनी है। मौसम विभाग ने राज्य में 15 से 17 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर और भरतपुर संभाग के अधिकतर भागों में शीतलहर से तीव्र शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया हुआ है।

इन राज्यों में भीषण ठंड का अलर्ट

उत्तर भारत के लोगों को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से भीषण ठंड से राहत मिली थी मगर पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो चुका है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही ठंड बढ़ने का माहौल फिर बन गया है। मौसम के जानकारों के मुताबिक पश्चिमी सामान्य प्रवाह बीतने के साथ ही उत्तर पश्चिम भारत में बर्फीली हवाओं का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों के तापमान में पहले ही गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story