×

CM हाउस पहुंचा कोरोना, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी हुईं पॉजिटिव

सुनीता गहलोत की रिपोर्ट के अनुसार अभी शुरुआती लक्षण है, पॉजिटिव आने के बाद सुनीता गहलोत को होम आइसोलेट कर दिया गया है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Suman Mishra | Astrologer
Published on: 29 April 2021 3:41 AM GMT
अशोक गहलोत की पत्नी हुई कोविड पॉजिटिव
X

फाइल फोटो( साभार-सोशल मीडिया)

जयपुर: राजस्थान( Rajasthan) में भी कोरोना वायरस(Coronavirus) का कहर जारी है । बीते कुछ दिनों से राज्य में 10 हजार से अधिक नए कोरोना केस रोजाना सामने आ रहे हैं। इस बीच सीएम अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोविड पॉजिटिव (Covid Positive)होने की खबर है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने ट्वीट कर दी।

सीएम ने लिखा, 'मेरी पत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत कोविड पॉजिटिव आ गई हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार होम आइसोलेशन में उनका ट्रीटमेंट प्रारंभ हो गया है।अब मैं एहतियातन आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकों एवं अधिकारियों के साथ शाम 8.30 बजे रोजाना होने वाली कोविड समीक्षा बैठक लूंगा।



समाजिक दूरी बनाकर है सीएम

सुनीता गहलोत की रिपोर्ट के अनुसार अभी शुरुआती लक्षण है, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सुनीता गहलोत को होम आइसोलेट कर दिया गया है। सीएम ने यह भी लिखा, 'नियमों के मुताबिक अब मैं भी रोजाना होने वाली कोविड बैठक होम आइसोलेशन के जरिए ही लूंगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अब अधिकारियों से दूरी बनाकर रखेंगे। ज्यादातर बैठकर वीडियो कांफ्रेंस के जरिए ही होगी। सुनीता गहलोत के पॉजिटिव आने के बाद अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भी अपनी जांच करवाएंगे। फिलहाल सुनीता गहलोत का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है।

फाइल फोटो( साभार-सोशल मीडिया)

सबने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

चिकित्सकों ने सुनीता गहलोत का उपचार शुरू कर दिया है।इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर नियमित बैठकों में आने वाले चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग और सीएमओ के कई अधिकारी भी कोविड-19 हो चुके हैं।

सुनीता गहलोत के कोविड पोजिटिव होने की खबर के बाद राजस्थान के नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा, मुख्य सचेतक महेश जोशी, सहित विपक्षी दलों ने भी सुनीता गहलोत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

राजस्थान में एक बार फिर से 10 हजार से अधिक नए कोरोना केस सामने आए। बुधवार को राज्य में रिकॉर्ड 16,613 नए कोरोना के मामले मिले और 120 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 8,303 लोग रिकवर भी हुए। राज्य में अब कोरोना 5,63,577 केस हो गए हैं। सूबे में कोरोना के एक्टिव केस 1,63,372 हो गए हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story