Rahul Gandhi Jaipur Visit: जयपुर में राहुल गांधी बोले- हमने राजस्थानियों को आर्थिक हथियार दिये, मोदी जी तो दो-तीन उद्योगपत‍ियों की जेब में पैसा डाल रहे

Rahul Gandhi Jaipur Visit: शनिवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जयपुर पहुंचे।

Jugul Kishor
Published on: 23 Sep 2023 8:55 AM GMT (Updated on: 23 Sep 2023 12:22 PM GMT)
Rahul Gandhi Jaipur
X

Rahul Gandhi Jaipur (Social Media) 

Rahul Gandhi Jaipur Visit: राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में महज कुछ महीने ही बचे हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता लगातार राज्य का दौरा करके अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। इसी बीच कांग्रेस कमेटी के नए भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी जयपुर पहुंचे हैं। इस दौरान वे एक बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे। जयपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोरदार स्वागत किया है।

कांग्रेस नेता ने संबोधन के दौरान कहा कि नरेंद्र मोदी जी माताओं-बहनों से पैसा छीनकर दो तीन उद्योगपत‍ियों की जेब में पैसा डाल रहे हैं। अब चुनाव का समय है। BJP के कार्यकर्ताओं से आप दो सवाल पूछ‍िए- आप जात‍िगत जनगणना क्‍यों नहीं करा रहे? अडानी को क‍ितना फायदा पहुंचाया? इन दोनों ही सवालों पर अगले ही पल भाग जाएंगे और दिखेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी इन सवालों से डरते हैं। इतना ही आगे उन्होंने कहा कि रिमोट जैसे दबाकर मेरे सवालों से बचने के लिए मेरी सदस्यता रद्द करा दी।

कांग्रेस ने राजस्थान में महिलाओं को हथियार दिए

राजस्थान में राहुल गांधी का एक तरह से चुनावी दौरा था। उन्होंने कहा कि हमने यहां की महिलाओं को हथियार दिये। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजस्‍थान की मह‍िलाओं को 500 रुपए में गैस स‍िलेंडर द‍िलवाया है। हमने 100 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी। ये हमारे हथियार हैं, जिनको देकर आर्थिक मजबूत बनाया है।

राहुल बोले घबरा गई भाजपा

राहुल गांधी जयपुर में जन सभा संबोधित किया उन्होंने कहा कि ये कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है। दूर-दूर से लोग आए हैं। मैंने पहली बार देखा है, यहां हजारों बब्बर शेर एक साथ बैठे हुए हैं। नफरत का बाजार नहीं है, मोहब्बत की दुकान है। उन्होंने कहा पहले महिला आरक्षण की बात नहीं थी। पहले हिंदुस्तान के नाम को बदलने की बात थी। लेकिन उन्हें पता लग गया कि जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी, वे घबरा गए क्योंकि विशेष सत्र की घोषणा पहले ही हो चुकी थी। इसलिए वे महिला आरक्षण बिल लेकर आए। महिला आरक्षण का हमने पूरा समर्थन किया है। भाजपा कह रही है कि महिला आरक्षण लागू करने से पहले नई जनगणना और परिसीमन की जरूरत है। लेकिन यह सच नहीं है। विधानसभा और लोकसभा की 33% सीटें महिलाओं को आज दी जा सकती हैं लेकिन भाजपा महिला आरक्षण को 10 साल में लागू करना चाहती है। हम चाहते हैं कि इसे लागू किया जाए और ओबीसी महिलाओं को इसका लाभ मिले।

अशोक गहलोत ने बताया अपना

आज राजस्थान आर्थिक विकास दर में उत्तर भारत में नंबर वन पर आ गया हैं। यह बहुत गर्व की बात है। राजस्थान में गुड गवर्नेंस हुई है। हमारा संकल्प होना चाहिए कि किसी भी कीमत पर इस बार फिर से हमारी सरकार बननी चाहिए। आज पूरा कांग्रेस परिवार जयपुर में बैठा है। आजादी के बाद पहली बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का भवन बन रहा है।

सीएम अशोक ने राहुल गांधी का किया स्वागत

बता दें कि राहुल गांधी के जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खड़े इंतजार कर रहे थे। एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के पहुचंते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए और सीएम अशोक गहलोत ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत तमाम सीनियर नेता मौजूद रहे।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story