×

RPSC Paper Leak:पेपर लीक करने वालों पर सख्त कार्रवाई, आरोपियों की मदद करने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा

Rpsc Paper Leak: सैकिंड ग्रेड परीक्षा पत्र लीक मामले में राजस्थान प्रशासन का सख्त रुख दिखाई दे रहा है। इस मामले में शामिल सभी आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने की बात कही गयी है।

Bodhayan Sharma
Newstrack Bodhayan Sharma
Published on: 25 Dec 2022 11:56 AM GMT
Rpsc Paper Leak
X

Rpsc Paper Leak

Rpsc Paper Leak: शनिवार को उदयपुर में पेपर लीक होने मामले में पकडे गए मास्टरमाइंड और अन्य सभी दोषियों पर सरकार और प्रशासन का कड़ा रुख दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ़ कर दिया है कि इस पेपर लीक मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा। इस मामले में अभी तक कुल 46 छात्र पकडे गए हैं, जिनमें 7 छात्राएं भी शामिल हैं। सभी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इनसे पूछताछ में अन्य जानकारियां भी निकली जा रही हैं। जिसमें एक बात सामने आई कि कुछ छात्र बस से पहले ही भाग गए थे। जिनकी तलाश भी पुलिस कर रही है। डीजीपी उमेश मिश्रा ने मीडिया से कहा कि इस पेपर लीक गैंग में शामिल सभी बदमाशों की कुंडली खंगालने का काम जिला पुलिस और एसओजी को सौंप दिया गया है।

एन एस ए और पासा एक्ट के तहत होगी कार्रवाही

1980 के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत, देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के खिलाफ ये कानून सरकार को अत्यधिक शक्ति देता है। इस कानून के अंर्तगत वो आरोपी आते हैं जिनके अपराध की वजह से बड़ी संख्या में देश की जनता प्रभावित हुई हो, इस एक्ट के बाद पोलिस को गिरफ्तारी से पहले कोई आरोपियों को किसी तरह की जानकारी नहीं देनी होती है। इनको सीधे गिरफ्तार किया जा सकता है। पासा एक्ट के अंर्तगत वो अपराधी आते हैं जिनके अपराध से पूरे समाज पर प्रभाव पड़ता है। ये एक्ट 2021 में लाया गया था। व्यक्ति को बिना किसी सार्वजनिक प्रकटीकरण के एक वर्ष तक की अवधि के लिए हिरासत में रखा जा सकता है।

राकेश ढाका सोशल मीडिया पर ब्लू टिक वैरीफाई

इस पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड कई नेताओं का करीबी बताया जा रहा है। बड़े लोगों से सम्बन्धों का दावा करने वाला राकेश ढाका लग्जरी लाइफ जीता है। इसके सोशल मीडिया अकाउंट पर 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसका सोशल मीडिया अकाउंट ब्लू टिक से वैरीफाई अकाउंट है, जिस पर ये अपनी लग्जरी लाइफ वाली तस्वीरें और विडियो डालता रहता है। अभी तक राकेश ढाका को पकड़ा नहीं गया है। इस पूरी प्लानिंग में 4 से ज्यादा लोगों का शामिल होना माना जा रहा है।

Bodhayan Sharma

Bodhayan Sharma

Next Story