Rajasthan News: हैवान बना पति! चीखती रही पत्नी, बाइक के पीछे बांध बेरहमी से घसीटता रहा, वजह जान दंग रह गए लोग

Rajasthan News: सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स तेजी से बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहा है। वह महिला को सड़क पर घसीटता रहा। वहीं महिला लगातार मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कोई भी उसकी मदद के लिए सामने नहीं आया।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 13 Aug 2024 11:19 AM GMT (Updated on: 13 Aug 2024 11:45 AM GMT)
Rajasthan News
X

Rajasthan News

Rajasthan News: जिसके साथ सात फेरे लिए और जीवन भर साथ निभाने की कस्में खाईं अगर वही हैवान बन जाए तो फिर पत्नी का क्या हाल होगा जरा सोचिए। राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी के साथ ऐसी बर्बरता की जिसकी शायद ही उसने कभी उम्मीद की हो। इस शख्स ने अपनी पत्नी को बाइक के पीछे रस्सी से बांध दिया और काफी दूर तक घसीटता रहा। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर ये सोचना भी मुश्किल हो रहा है कि क्या कोई पति अपनी अर्धांगिनी के साथ ऐसा सुलूक भी कर सकता है, या फिर किसी भी महिला के साथ इस तरह का सुलूक करना तो क्या सोचा भी जा सकता है।

पत्नी के साथ जानवरों जैसा सुलूक

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त एक्शन लिया और आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह घटना नागौर जिले के खींवसर उपखंड के पाचौड़ी गांव की है। सामने आए वीडियो में एक शख्स तेजी से बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहा है। वह महिला को सड़क पर घसीटता रहा। इस दौरान महिला लगातार मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन मदद के लिए कोई भी सामने नहीं आया। सब तमाशबीन बने देखते रहे।

इतना निर्दयी पति भी होता है क्या?

इस दौरान लोग वीडियो तो बनाते रहे लेकिन उस महिला की मदद को कोई भी आगे नहीं आया। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये सवाल उठ रहा है कि क्या कोई पति इतना निर्दयी भी हो सकता है कि वह अपनी ही पत्नी को सरेआम शर्मसार कर दे। इस भयावह वीडियो के सामने आने के बाद इस पवित्र रिश्ते पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स का नाम प्रेम राम मेघवाल है। उसकी शादी को महज 10 महीने ही हुए हैं, लेकिन वह अपनी पत्नी के साथ लगातार मारपीट कर रहा है।

पत्नी को बाइक के पीछे बांधकर घसीटा

राम मेघवाल की पत्नी एक महीने पहले अपनी बहन के घर बाड़मेर जाने की जिद कर रही थी। पति के मना करने के बावजूद भी वह बहन के यहां चली गई। इस बात से वह इतना नाराज हो गया कि पत्नी को मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर घसीटने लगा। यहां सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आसपास के लोगों ने इस घटना का विरोध तक नहीं किया। बल्कि उल्टे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो 1 महीने पुराना बताया जा रहा है। वहीं आरोपी प्रेम राम आदतन नशे की लत का शिकार बताया जा रहा है।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story