×

Jodhpur Cylinder Blast: जोधपुर अग्निकांड से काँप उठा देश, 60 लोग झुलसे और इतने मारे गए

Jodhpur Cylinder Blast: स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पूरे अस्पताल में इतने घायलों को देखकर अफरा-तफरी मच गई।

Krishna Chaudhary
Published on: 9 Dec 2022 2:59 AM GMT
Tamil Nadu News
X

Fire in Tamilnadu (photo: social media)

Jodhpur Cylinder Blast: राजस्थान के जोधपुर में एक दर्दनाक हादसे ने खुशी के मौके को मातम में तब्दील कर दिया। घटना जिले के भूंगड़ा गांव की है, जहां शादी को लेकर एक घर में खूब चहल-पहल थी। फिर अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। एक नहीं दो नहीं बल्कि पांच सिलेंडरों में धमाका हुआ। इन धमाकों से पूरा का पूरा गांव दहल उठा। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। जबकि दूल्हा समेत 60 लोग बुरी तरह झुलस गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस दमकल कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पूरे अस्पताल में इतने घायलों को देखकर अफरा-तफरी मच गई। जख्मी लोगों को देखकर हर कोई सिहर गया।

खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, शेरगढ़ के भूंगरा गांव में गुरूवार को सगत सिंह गोगादेव के बेटे की शादी थी। जिस समय हादसा हुआ उस वक्त दूल्हा सुरेंद्र सिंह और उसके परिवार के लोग बारात की तैयारी कर रहे थे। शाम को बारात जानी थी, इसलिए घर के मेहमानों के लिए हलवाई खाना बना रहा था। तभी अचानक एक गैस सिलेंडर में लीकेज से आग भड़कती है और देखते ही देखते वहां रखे पांच सिलेंडरों में ब्लास्ट हो जाता है।

आग ने पूरे पंडाल को अपने जद में ले लिया। आग को देखकर घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, लोग जान बचाने के लिए इधर-भागने लगे। हादसे के दौरान कई लोग खाना खा रहे थे, वे भी झुलस गए। इस ब्लास्ट में सुरेंद्र सिंह का पूरा घर तबाह हो गया। आंगन में बैठकर गीत गा रही महिलाओं के ऊपर एक सिलेंडर आकर गिरा।

दूल्हा और उसका पिता घायल

अचानक घर से चीख-पुकार की आवाज आने और आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। सबसे पहले उन्होंने घर में रखे अन्य सिलेंडरों को काफी जद्दोजहद से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अंदर जो महिलाएं और बच्चियां फंसी थी, उन्हें भी बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, लोगों की मदद करते हुए दूल्हा और उसके पिता भी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में चल रहा है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story