जालौर की ग्रेनाइट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, एक बच्ची समेत 4 की मौत, राजस्थान में कोहराम

Rajasthan Accident News: लौर (Jalore) जिले में एक निर्माणाधीन ग्रेनाइट फैक्ट्री में मिट्टी ढहने से 4 मजदूर की मौत हो गई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Divyanshu Rao
Published on: 21 Aug 2021 1:31 AM GMT (Updated on: 21 Aug 2021 2:27 AM GMT)
Rajasthan Accident News
X

फैक्ट्री में मिट्टी ढहने की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)  

Rajasthan Accident News: राजस्थान (Rajasthan) के जालौर (Jalore) जिले में एक निर्माणाधीन ग्रेनाइट फैक्ट्री में मिट्टी ढहने से 4 मजदूर की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबित एक बच्ची की जान भी चली गई है। यह हादसा टांका की खुदाई करते समय हुआ है। हादसे में समय निर्माधी टांका में मजदूर चाय पी रहे थे।

हादसे की सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबित प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबित दो मृतक स्थानीय निवासी हैं।

हादसे की सूचना पाते ही मौके पर लोग पहुंचे

वहीं तीन बाहरी लोग हैं। जिसके बाद हदासे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। वहीं इस घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद जताया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने खेद व्यक्त किया है और परिजनों के साथ संवेदना जताई है।

मिट्टी ढहने की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर शोक व्यक्त किया है

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर ट्वीट कर लिखा- जालोर में पानी की टांका निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से हुए हादसे में चार श्रमिकों तथा एक बच्ची की मृत्यु बेहद दुखद एंव दुर्भाग्यपूर्ण है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में सम्बल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।

केद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने घटना के दुख जताया है

वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने घटना पर कहा कि जालौर स्थित ग्रेनाइट फैक्ट्री में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अकाल मृत्यु को प्राप्त हुई सभी दिवगंत आत्माओं को शांति के लिए प्रार्थनारत हूं। उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति दे।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story