×

राजस्थान उपचुनाव: स्टार प्रचारकों की सूची में वसुंधरा को 5वें नंबर पर जगह

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को पार्टी की ओर से सौंपी गई सूची में 30 स्टार प्रचारक शामिल किए गए हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 March 2021 7:43 AM GMT
राजस्थान उपचुनाव: स्टार प्रचारकों की सूची में वसुंधरा को 5वें नंबर पर जगह
X

सोशल मीडिया से फोटो  

जयपुर: राजस्थान में होली के बाद से उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची से राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम गायब है। खबर है कि प्रदेश में राजसमंद, सहाड़ा और सुहानगढ़ तीनों सीटें 17 अप्रैल को होने जा रही हैं। वहीं आज इसके लिए उम्मीदवारों के नामांकन भरने की अंतिम तिथि है।

स्टार प्रचारकों में शामिल नाम

खबरों के अनुसार स्टार प्रचारकों में तीन केंद्रीय मंत्री, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी का नाम शामिल है। इधर राज्य ईकाई से सतीश पूनिया, विपक्ष के नेता गुलाब कटारिया, विपक्ष के उप-नेता राजेंद्र राठौर और राजे को इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। बीजेपी के एक सूत्र से पता चला है कि उपचुनाव में राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह प्रमुख प्रचारक के रूप में शामिल किए गए हैं।


प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल


विधानसभा के 3 सीटों के लिये होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है। प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल किये जाने के बाद अब पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की इस सूची में पार्टी के सभी खेमों के नेताओं को भी शामिल किया गया है ताकि जनता में एकजुटता का संदेश दिया जा सके।

पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में तीनों केन्द्रीय मंत्रियों गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी को शामिल किया गया है। इनके साथ प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ,सह प्रभारी भारती बेन, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद भूपेंद्र यादव, ओम माथुर, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ शामिल हैं। इनके अलावा गुर्जर नेता किशनलाल गुर्जर, राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, विधायक वासुदेव देवनानी ,नारायण सिंह देवल, जोगेश्वर गर्ग, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मदन दिलावर, सुशील कटारा, सांसद दीया कुमारी, किरोड़ीलाल मीणा, राजेन्द्र गहलोत, कनकमल कटारा, सीपी जोशी सुभाष बहेड़िया, राहुल कस्वां और नारायण लाल पंचारिया को तीनों उपचुनाव में प्रचार करने की जिम्मेदारी दी गई है।





30 स्टार प्रचारक शामिल


इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को पार्टी की ओर से सौंपी गई सूची में 30 स्टार प्रचारक शामिल किए गए हैं।बीजेपी के इन स्टार प्रचारकों में पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, केन्द्रीय मंत्री, सांसद और विधायकों को शामिल किया गया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी इस सूची में जगह दी गई है। 30 स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे पहले पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और सह प्रभारी भारती बेन का नाम है। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को रखा गया है।उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम पांचवें स्थान पर है।




एक दिन पहले ही पार्टी प्रत्याशियों की ओर से किये गये नामांकन के दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की तीनों स्थानों पर अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। वहीं इन तीनों स्थानों पर इस मौके पर लगाये गये पोस्टर बैनर में भी राजे का स्थान नहीं दिया गया था, लेकिन स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल करने के बाद माना जा रहा है कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने गुटबाजी खत्म करने का इसके जरिए एक संदेश देने की कोशिश की है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उपचुनाव लड़ने की योजना बना रहा है, इसी क्रम में पार्टी ने यह फैसला लिया है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story