Rajasthan Board 12th Result 2022: 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। बोर्ड ने 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम की घोषणा प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से की है।

Krishna Chaudhary
Published on: 1 Jun 2022 9:17 AM GMT (Updated on: 1 Jun 2022 9:43 AM GMT)
Rajasthan Board 12th Result 2022
X

Rajasthan Board 12th Result 2022 (Image Credit : Social Media)

Rajasthan Board 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) 12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। बोर्ड ने 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम की घोषणा प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से की है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला (Education Minister BD Kalla) ने बताया कि इस साल विज्ञान संकाय में 96.58 फीसदी बच्चे और वाणिज्य संकाय में 97.53 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।

Rajasthan Board 12th Result 2022 ऐसे चेक करें

  • राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को RBSE 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
  • RBSE 12th Result 2022 आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • Rajasthan Board RBSE 12th Result 2022 चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

इसके अलावा 12वीं के परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार डायरेक्ट इस लिंक https://rajresults.nic.in/ पर क्लिक करके भी RBSE 12th Result 2022 चेक कर सकते हैं। बता दें कि राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के नतीजे अपना आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के अलावा rajresults.nic.in वेबसाइट पर भी जारी किया है।

मोबाइल के जरिए भी 12वीं के नतीजे कर सकते हैं चेक

राजस्थान शिक्षा बोर्ड आपको मोबाइल से भी 12वीं के नतीजों को देखने की सुविधा भी दे रहा है। इसके लिए आपको टेक्सट मैसेज सेक्शन में RJ12S<स्पेस> देकर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और फिर इसे 5676750 या 5623 पर भेजना होगा।

बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि सीनियर सेकेंडर साइंस में दो लाख 32 हजार और कॉमर्स में 27 हजार छात्र पंजीकृत थे। बता दें कि राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा इस साल 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 के बीच आय़ोजित की गई थी, जिनमें करीब 20 लाख छात्रों ने भाग लिया था। राजस्थान बोर्ड के 12वीं आर्ट्स और 10वीं के परिणाम भी जून के दूसरे सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story