×

Rajasthan Budget 2023: कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को मिलेगी सरकारी नौकरी और सस्ती हुई गैस, सीएम अशोक गहलोत के बड़े ऐलान

Rajasthan Budget 2023: साल के आखिरी में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं, लिहाजा मुख्यमंत्री ने राज्य का खजाना घोषणाओं के लिए खोल दिया है। चुनावों को ध्यान में रखते हुए सीएम गहलोत ने जमकर लोकलुभावन घोषणाएं की है।

Krishna Chaudhary
Published on: 10 Feb 2023 9:52 AM GMT
Rajasthan Budget 2023
X

सीएम अशोक गहलोत (Pic: Social Media)

Rajasthan Budget 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सरकार का अंतिम बजट शुक्रवार को पेश किया। साल के आखिरी में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं, लिहाजा मुख्यमंत्री ने राज्य का खजाना घोषणाओं के लिए खोल दिया है। चुनावों को ध्यान में रखते हुए सीएम गहलोत ने जमकर लोकलुभावन घोषणाएं की है, जो मीडिया में हेडलाइन बन रही है। उन्होंने अपने बजट भाषण में उन बच्चों के लिए बड़ा ऐलान किया है, जिन्होंने कोरोना के दौरान अपने माता-पिता को खोया है। तो आइए एक नजर मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री अशोक गहलोत की बड़ी घोषणाओं पर डालते हैं।

महिलाओं एवं बच्चों के लिए ऐलान

- कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को सरकारी नौकरी ।

- दिव्यांग लड़की से शादी करने पर मिलेंगे पांच लाख रूपये।

- स्कूली बच्चों को मिड डे मील में हर दिन दूध मिलेगा।

- आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को दो सेट यूनिफॉर्म मिलेगा।

- 8 हजार आंगनबाड़ी और 2 हजार मिनी आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे।

- महिलाओं को 1 लाख तक के लोन पर 8 प्रतिशत प्रतिशत अनुदान।

- रोडवेज की बसों में अब महिलाओं को आधा किराया ही देना होगा।

युवाओं के लिए घोषणा

- राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना शुरू करेगी। उद्योग लगाने के लिए 5 लाख तक का मार्जिन मनी देगी सरकार।

- 500 करोड़ रूपये का युवा कल्याण कोष गठन किया जाएगा।

- 100 खाद्य अधिकारियों की भर्ती होगी।

- समय पर भर्ती परीक्षा होगी। पेपर लीक रोकने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।

- भर्ती परीक्षाओं में बैठऩे के लिए अब किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा।

- सभी जिला मुख्यालयों में विवेकानंद यूथ हॉस्टल का होगा निर्माण।

- 250 करोड़ खर्च करके हर जिले में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खोले जाएंगे।

अन्य बड़ी घोषणाएं

- 76 लाख परिवारों को 500 रूपये में रसोई गैस सिलेंडर।

- घरेलू उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त में दी जाएगी।

- चिरंजीवी योजना के तहत अब 10 की बजाय 25 लाख तक इलाज मुफ्त में होगा।

- सभी बोर्ड, निगमों, विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का फायदा देने का ऐलान।

- पुष्कर, अजमेर दरगाह, खाटूश्याम और कैला देवी समेत राज्य के अन्य प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाली सरकारी बसों में श्रद्धालुओं को किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story