×

Rajasthan Cabinet New Ministers: राजस्थान मंत्रिमंडल का हुआ कायापलट, कुल 15 नए विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

Rajasthan Cabinet New Ministers: कल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया था। साथ ही तीनों मंत्रियों ने यह भी साफ कर दिया था कि वह कांग्रेस पार्टी के लिए सदैव काम करते रहेंगे।

Rajat Verma
Written By Rajat Verma
Published on: 20 Nov 2021 6:53 PM GMT (Updated on: 20 Nov 2021 7:16 PM GMT)
Rajasthan Cabinet New Ministers: राजस्थान मंत्रिमंडल का हुआ कायापलट, कुल 15 नए विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
X

Rajasthan Cabinet Reshuffle: शुक्रवार को राजस्थान में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के तीन मंत्रियों ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफे की पेशकश की थी जिसे आज राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। साथ ही तीनों मंत्रियों ने यह भी साफ कर दिया था कि वह कांग्रेस पार्टी के लिए सदैव काम करते रहेंगे।

आज अचानक से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (All ministers in Ashok Gehlot govt tender their resignations) का राज्य के राज्यपाल कलराज से मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में इस बात की कवायद तेज हो गयी थी की राजस्थान मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल देखा जा सकता है और इस बात को पुष्टि को लेकर लोग कल तक का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन अभी हाल ही में एक कागज सामने आया है जिसने सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। जी हां, राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार के रूप में 15 उन विधायकों का नाम सामने आया है जो कि राजस्थान सरकार में नए मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सूची में आगामी समय में शपथ लेने वाले 11 कैबिनेट मंत्रियों सहित कुल 15 मंत्रियों के नाम शामिल हैं।


राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अजय माकन (Who is Ajay Maken) के कल शुक्रवार को जयपुर पहुंचते ही राजस्थान सरकार अथवा मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की आंधी चलनी शुरू हो गयी थी और आज अभी यह आंधी जब रुकी है तो पूर्व में राजस्थान के कई मंत्रियों को तबाह करती हुई रुकी है और उनकी जगह पर 15 नए काबिज़ होने वाले मंत्रियों की सूची सार्वजनिक हो गयी है जो राज्यपाल के सम्मुख अपने मंत्रीपद की शपथ लेंगे। सूची में शामिल 11 कैबिनेट सहित कुल 15 नए मंत्रियों में 3 महिलाओं समेत 12 पुरुष शामिल हैं, वहीं 2 महिलाओं को कैबिनेट और 1 को राज्यमंत्री के ओहदे से नवाजा जाएगा।

हालांकि अभीतक इनसे सम्बंधित मंत्रालयों की कोई भी सूचना सार्वजनिक नहीं कि गयी है जिससे ज़ाहिर है कि शपथ ग्रहण समारोह के दिन ही मंत्रियों को उनसे सम्बंधित मंत्रालयों का आवंटन किया जाएगा।

शुक्रवार को राजस्थान सरकार के पूरे मंत्रिमंडल के इस्तीफे के बाद से यह कयास भी लगाए जा रहे थे कि शायद राजस्थान के मुख्यमंत्री का भी बदलाव संभव हो लेकिन हालिया प्राप्त जानकारी के अनुसार अभीतक 15 नए मंत्रियों के नाम सामने आने के अलावा कोई भी अन्य बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। कल 2 बजे सभी कांग्रेस विधायकों को राज्य कांग्रेस मुख्यालय बुलाया गया है जिसके बाद अभी अभी कई और उठ रहे कयासों पर विराम लगने की उम्मीद है। आगे और भी बदलाव संभव है। आमतौर पर ऐसा माना जा रहा है कि राजस्थान मंत्रिमंडल में ये बड़े बदलाव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के आपसी खींचतान का नतीजा है। दोनों ही अपने खास लोगों को राज्य मंत्रिमंडल का चेहरा बनाना चाहते हैं जिसके नतीजतन राज्य मंत्रिमंडल में ऐसा बड़ा बदलाव संभव हुआ है।

सचिन पायलट खेमे के कुल 5 विधायकों को विस्तारित मंत्रिमंडल का चेहरा बनाया गया है। इसमें सचिन पायलट खेमे के विश्वेन्द्र सिंह, रमेश मीणा और हेमाराम चौधरी को कैबिनेट मंत्री पद दिया गया है वहीं मुरारी लाल मीणा और बृजेन्द्र सिंह ओला को राज्यमंत्री पद से नवाजा गया है। हालांकि अभी मंत्रियों को उनसे सम्बंधित मंत्रालयों का ऐलान होना शेष है और मंत्री पद की शपथ के साथ ही उनके मंत्रालयों की भी पुष्टि जल्दी हो जाएगी।

Admin 2

Admin 2

Next Story