×

Farmer Law: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का बयान, कहा - जरूरत पड़ी तो फिर कानून बना लेंगे

Farmer Law: कृषि कानूनों को लेकर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बयान दिया है।

Network
Report NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 21 Nov 2021 4:50 AM GMT (Updated on: 21 Nov 2021 4:51 AM GMT)
Krishi kanoon Bill
X

Farmer protest: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का बयान (Social Media)

Farmer law: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कृषि कानून बिल को वापस लिए जाने के एलान के बाद भी किसान आंदोलन रोकने का नाम नहीं ले रहे है, तो वहीं, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने कृषि कानूनों (Krishi Kanoon Bill ) को लेकर अपना बयान जारी किया है। कलराज मिश्र ने भदोही में कहा है की अगर आगे जरूरत पड़ी, तो दोबारा कानून बनाया जाएगा। उनका ये बयान जो किसान आन्दोलन को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इससे पहले साक्षी महाराज ने कहा था कि बिल बनते हैं, बिगड़ते और फिर वापस आ जाते हैं।

कलराज मिश्र का बयान

कलराज मिश्र ने आगे कहा कि केंद्र सरकार का निर्णय सराहनीय है। कृषि कानून किसानों के हित में था। सरकार ने किसानों को समझाने की लगातार कोशिश की। फिर भी किसान आंदोलित थे और अड़े थे कि कानून वापस लिया जाए। अंत में सरकार को यह कानून वापस लेना पड़ा। वहीं, साक्षी महाराज ने कहा है कि पीएम ने राष्ट्र और बिल दोनों में से राष्ट्र को चुना है। उन्होंने आगे कहा कि कानून वापस लेने के फैसले का यूपी चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। यूपी में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

पीएम मोदी ने लिया कृषि कानून बिल वापस

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की थी। पीएम मोदी ने कानून वापसी की वजह बताते हुए कहा था कि हम किसानों को समझा नहीं सके, इसलिए कानून वापस ले रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story